Indian origin boy attacked America: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक युवक ने भारतीय छात्र पर जिम में जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने भारतीय छात्र को इसलिए चाकू मार दिया कि वह उसकी हत्या कर देगा। जॉर्डन एंड्रेड नाम के शख्स ने प्लैनेट फिटनेस के मसाज रूम में वरुण की कनपटी में चाकू मार दिया और दावा किया कि किसी ने उसे बताया था कि वरुण भयानक और खतरनाक है और उसे डर था कि वरुण उसकी हत्या कर देगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।
काउंटर पर बहुत सारा खून पड़ा मिला
रिपोर्ट के अनुसार, चोट की गंभीरता के कारण वरुण को फोर्ट वेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कथित तौर पर उनके बचने की संभावना 5% बताई जा रही है। वहीं, इस संबंध में वालपराइसो पुलिस ने कहा कि जिम के अन्य सदस्यों ने हमें 1270 स्ट्रांगबो सेंटर ड्राइव पर प्लैनेट फिटनेस क्लब में बुलाया। यहां पर वरुण जख्मी हालत में मसाज कुर्सी पर बैठा था। पुलिस ने कहा कि उन्हें काउंटर पर बहुत सारा खून पड़ा मिला था और एक फोल्डिंग चाकू मिला। फोल्डिंग चाकू एंड्रेड का था जिससे वह मेनार्ड्स स्टोर में बक्से खोलता था।
वरुण पर आत्मरक्षा के लिए हमला किया
पुलिस के अनुसार, एंड्राडे ने बताया कि उसने वरुण पर आत्मरक्षा के लिए हमला किया। वहीं, जिम के अन्य लोगों ने वरुण को ऐसा व्यक्ति बताया जो आम तौर पर अपने तक ही सीमित और शांत रहता था। हालांकि, एंड्रेड को लगा कि वरुण थोड़ा अजीब है और जब वह जिम के मसाज रूम में दाखिल हुआ तो उसने उसे एक खतरा मान लिया। इसलिए वरुण पर हमला कर दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल
पुलिस ने बताया कि आरोपी इंडियाना के ही पोर्टर टाउनशिप इलाके में रहता है। जांच के दौरान उसने बताया कि वह वरुण को नहीं जानता था। उसे किसी ने बताया था कि पीड़ित उसे धमकी दे रहा है। इसके बाद उसने पूरा मामला जानने के लिए जिम जाने का फैसला किया। आरोपी के अनुसार उसने जिम में मसाज कराने की बात कही। एक कमरे में जाने के बाद उसे वरुण दिखा था, लेकिन वह बेहद अजीब बर्ताव कर रहा था। आरोपी हमलावर के मुताबिक उसे खतरा महसूस हुआ और उसने खुद को बचाने के लिए चाकू निकाल कर वरुण की कनपटी पर हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
6 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
10 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
11 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
12 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
13 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
18 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines