Aruna Miller: अमेरिका में भारतीय मूल की अरुणा मिलर ने इतिहास रच दिया है। अरुणा मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, अरुणा मिलर मैरीलैंड में लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभालने वाली पहली अप्रवासी हैं। मध्यावधि चुनाव में अरुणा ने डेमोक्रेटिक के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बता दें कि अरुणा मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं।
अभी पढ़ें – ‘रूस को यह सुनने की जरूरत है … खासकर भारत से’, यूक्रेन पर हमले को लेकर बोला अमेरिका
कौन हैं अरुणा मिलर?
1. 58 वर्षीय डेमोक्रेट के बारे में कहा जाता है कि वे मूल रूप से हैदराबाद की हैं। जब वे सात साल की थीं तब उनके माता-पिता संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए।
2. उन्होंने 1989 में मिसौरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। अरुणा ने मॉन्टगोमरी काउंटी में स्थानीय परिवहन विभाग में 25 वर्षों तक काम किया है।
3. 2010 से 2018 तक उन्होंने मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स में जिला 15 का प्रतिनिधित्व किया।
4. वह 2018 में मैरीलैंड के 6 वें कांग्रेसनल जिले में कांग्रेस के लिए चुनावी मैदान में उतरी और आठ उम्मीदवारों के बीच वे दूसरे स्थान पर रहीं।
5. अरुणा की शादी डेव मिलर से हुई है, जिनसे उनकी तीन बेटियां हैं। वह वर्तमान में मोंटगोमरी काउंटी में रहती है।
मध्यावधि चुनाव के लिए जारी मतदान के नतीजों के बाद बुधवार सुबह एक ट्वीट में अरुणा मिलर ने कहा कि हमारे समुदाय ने मुझे इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया है। मैं आपकी प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए अपना आभार शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती।
अभी पढ़ें – Meta Layoffs: मेटा में छंटनी कन्फर्म, CEO मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि की
और भारतीय-अमेरिकियों के इतिहास रचने की उम्मीद
राजनीतिक विशेषज्ञों ने समाचार एजेंसियों को बताया कि भारतीय-अमेरिकियों के प्रतिनिधि सभा के लिए 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट होने की संभावना है। विशेषज्ञों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि चार मौजूदा पदाधिकारियों- अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल के फिर से चुने जाने की संभावना है। चारों डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
9 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
11 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
12 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
15 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
16 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
17 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
18 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
20 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines