पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान

India-Pakistan Tension: पहलगाम हमले के करीब 96 करीब घंटे बाद भारतीय नौसेना कराची पर हमला करने को तैयार थी। सेना ने पूरी तैयारी कर ली थी। सिर्फ उसे भारत सरकार के निर्देश का इंतजार था। सरकार के काबिल अफसरों ने सब्र से काम लिया और आतंकियों के ठिकानों का पता लगाकर करीब 15 दिन हमला कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया।

Indian Navy, pahalgam terror attack, operation sindoor

Indian Navy

विज्ञापन

India-Pakistan Tension: पहलगाम हमले के करीब 96 करीब घंटे बाद भारतीय नौसेना कराची पर हमला करने को तैयार थी। सेना ने पूरी तैयारी कर ली थी। सिर्फ उसे भारत सरकार के निर्देश का इंतजार था। सरकार के काबिल अफसरों ने सब्र से काम लिया और आतंकियों के ठिकानों का पता लगाकर करीब 15 दिन बाद हमला कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया। यह जानकारी रविवार को भारतीय सेना के अफसरों ने साझा की है।

भारतीय नौसेना सब करने में पूरी तरह सक्षम

रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशन (DGNO) वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि भारतीय नौसेना 9 मई की रात पाकिस्तान की समुद्री सीमा में उसके सैन्य अड्डों, कराची बंदरगाह सहित उसकी जमीन पर चुनिंदा लक्ष्यों को निशाना बनाने और उन्हें तबाह करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, सिर्फ उस भारत सरकार के निर्देश का इंतजार था। एएन प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना ये सब करने में पूरी तरह सक्षम है।

विज्ञापन

सरकार का निर्देश मिलने पर एक्शन

एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए नौसेना 96 घंटे बाद ही ही तैयार थी। इस बीच हमने अरब सागर में अपनी तैयारियों को परखा था। हमारे द्वारा चुने गए समय पर कराची सहित समुद्र और जमीन पर दु्श्मन के चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश मिलने के बाद ही पाकिस्तान पर कार्रवाई की गई है।

पाकिस्तान की हर कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

एएन प्रमोद ने कहा कि इंडियन नेवी ने पाकिस्तान की नौसेना और एरियल यूनिट को रक्षात्मक मुद्र में रहने के लिए बाध्य किया, जो कि ज्यादातर बंदरगाहों के अंदर या तट के बहुत करीब थी, जिस पर हमने लगातार नजर रखी। हमारी प्रतिक्रिया पहले दिन से ही नपी-तुली और जिम्मेदारी भी रही है। इंडियन नेवी पाकिस्तान की किसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का निर्णायक ढंग से जवाब देने के लिए समुद्र में तैनात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ