अमेरिका में फिर एक भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या हो गई है। भारतीय मूल के राकेश एहागाबन अमेरिका के पिट्सबर्ग में मोटल का कारोबार करते थे। एक आरोपी उन्हीं के मोटल में रुका था। कल रात उसने राकेश के सिर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मोटल के बाहर लड़ाई की आवाज सुनकर राकेश बाहर निकले थे। राकेश ने मामला समझने की कोशिश की तो आरोपी ने राकेश की हत्या कर दी।
एक महिला से झगड़ रहा था आरोपी
स्थानीय मीडिया के अनुसार, आरोपी स्टेनली यूजीन वेस्ट पार्किंग में एक महिला से झगड़ रहा था। इसी लड़ाई के चलते मोटल मालिक राकेश बाहर निकले थे। राकेश ने स्टेनली ने पूछा भी कि क्या ठीक हो दोस्त? इतनी बात सुनकर सिरफिरे स्टेनली ने राकेश के सिर में गोली मार दी। घटना मोटल में लगे कैमरे में भी कैद हो गई।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में फिर एक भारतीय छात्र की हत्या, लूट के बाद टेक्सास गैस स्टेशन पर चंद्रशेखर पोल को मारी गोली
क्या होता है मोटल?
मोटल एक तरह की रहने की जगह होती है। यह मुख्य रूप से मोटर वाहन चालकों के लिए होता है। मोटल मोटर और होटल से मिलकर बना है। अमेरिका में मोटल आमतौर पर सड़कों या हाईवे के किनारे बने होते हैं। यहां वाहन चालक या यात्री आसानी से रुक सकते हैं। मोटल में कमरे, पार्किंग और बिस्तर, बाथरूम, छोटे रेस्तरां जैसी बेसिक चीजें होती हैं।
पुलिसकर्मियों पर भी चलाई गोली
स्थानीय मीडिया के अनुसार, राकेश की हत्या के बाद आरोपी स्टेनली एक यू-हॉल वैन से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर आरोपी का पता पिट्सबर्ग के ईस्ट हिल्स में चला। पुलिस दबिश देने उसके ठिकाने पर गई तो आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी को गोली भी लगी है। पुलिस की जांच में बताया गया कि आरोपी ने जानबूझ कर फायरिंग की थी। किसी के उकसावे में आकर नहीं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, संदिग्ध एनकाउंटर में ढेर
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 hr agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
15 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
16 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
19 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
23 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines