'जंजीर से बांधा गया, हथकड़ी लगाई गई', अमेरिका से लौटे शख्स ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Indian Deported From United State : अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों की चौंकाने वाली कहानी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि किस तरह उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

indian Deported from india
विज्ञापन

Indian Deported From United State : अमेरिका से डिपोर्ट के किए गए भारतीयों की पहली खेप आ चुकी है। अब इन भारतीयों की चौंकाने वाली कहानी सामने आ रही है। लोग रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव शेयर कर रहे हैं। खतरनाक पहाड़ों पर चढ़ाई की, समुद्र और जंगलों को पार किया और फिर पकड़े और टूटे हुए सपने के साथ अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद अब लोगों ने रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव शेयर किया है।

पंजाब के गुरदासपुर के 36 वर्षीय जसपाल सिंह ने कहा कि हमें अमेरिका जाने के लिए 30 लाख रुपए दिए थे। हमें बताया गया था कि हम कानूनी रास्ते से जायेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हमें ब्राजील ले जाया गया, जहां 6 महीने तक हम इंतजार करते रहे। 24 जनवरी को अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 11 दिन तक हिरासत में रखा गया।

विज्ञापन

जसपाल सिंह ने सुनाई कहानी

जसपाल सिंह ने कहा कि हमें पता ही नहीं था कि विमान से कहां ले जाया जा रहा है। हम तो यही सोच रहे थे कि हमें दूसरे हिरासत केंद्र में ले जाया जा रहा है। कुछ समय बाद पता चला कि हमें भारत वापस भेजा रहा है। हमें हथकड़ी लगाई गई और हमारे पैरों को जंजीरों से तब तक बांधा गया। यह तब तक रहा, जब तक हम अमृतसर नहीं पहुंच गए।


बता दें कि अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत इन प्रवासियों को पकड़ा गया था। इनमें से 33 हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से थे। इसमें 19 महिलाएं और 13 नाबालिग भी सवार थे। बच्चों में एक चार साल का लड़का और पांच और सात साल की दो लड़कियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन

अमेरिका से अमानवीय तरीके से भारतीयों को भेजे जाने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 104 भारतीयों को “अमानवीय” तरीके से वापस भेजे जाने के मुद्दे पर जमकर बवाल हो रहा है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि इस मामले को विदेश मंत्री संसद में जवाब भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ