Indian High Commissioner Stopped Entered To Gurudwara In Scotland: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच फिलहाल तनाव चरम पर है। इस बीच स्काॅटलैंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्काॅटलैंड में खालिस्तान समर्थकों ने शुक्रवार को भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया। इस दौरान उच्चायुक्त और खालिस्तानी समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
ब्रिटेन-भारत की मिलीभगत स्वीकार नहीं
एक खालिस्तानी सर्मथक ने बताया कि कुछ लोग गुरुद्वारे के पास आए और उच्चायुक्त से कहा कि वे अंदर नहीं जा सकते। इसके बाद उच्चायुक्त और समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई। समर्थकों ने कहा कि निज्जर मामले में जो कुछ हो रहा है इससे वें खुश नहीं है। ब्रिटेन के किसी भी गुरुद्वारे में किसी भारतीय अधिकारी को घुसने नहीं दिया जाएगा। हम निज्जर मामले में भारत-ब्रिटेन की मिलीभगत से तंग आ चुके हैं।
भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों ने बोला था धावा
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ब्रिटेन में सिखों को निशाना बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि निज्जर ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी अवतार सिंह खांडा और जगतार सिंह जोहल के करीबी थे। गौरतलब है कि इस साल मार्च में ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर खालिस्तानी समर्थकों ने धावा बोल दिया था। यहां खालिस्तानी समर्थकों ने भारत के तिरंगे झंडे की जगह उच्चायोग की इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहराने की कोशिश की थीं।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
2 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
2 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
4 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
6 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
8 hrs agoLIVE: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर SP के मान सिंह यादव की जीत
10 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
10 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
19 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines