---विज्ञापन---

भिंडी 650 तो करेला 1000 रुपये प्रति किलो! चौंका देंगे भारतीय Groceries के लंदन में दाम

Indian Groceries London Rate List: लंदन में भारतीय ग्रोसरीज के रेट देखकर चौंक जाएंगे। भिंडी और करेला के दाम आप सोच भी नहीं सकते। चिप्स का जो पैकेट भारत में 20 रुपये का है। वही पैकेट लंदन में 95 रुपये में मिलता है। एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर भारतीय वस्तुओं के दामों का ब्योरा दिया है।

Indian Groceries In London: लंदन में भारतीय किराना का सामान कितना महंगा है? इसके बारे में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया है। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली छवि अग्रवाल हैं। जिन्होंने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को यूके की राजधानी में भारतीय स्टोर का ऑनलाइन दौरा करवाया है। लंदन में रहने वालीं छवि ने लिटिल हार्ट बिस्किट और लेज मैजिक मसाला की कीमत भी बताई है। दोनों आइटम भारत में खूब पसंद किए जाते हैं। उन्होंने इनके खुदरा मूल्य की तुलना भारतीय दामों से की है। लेज मसाला का जो पैकेट भारत में सिर्फ 20 रुपये में बिकता है, वही पैकेट लंदन में 95 रुपये का है।

यह भी पढ़ें:सवा 4 करोड़ का बीमा लेने के लिए रचा खुद की मौत का ड्रामा, सिर्फ छोटी सी गलती से पकड़ी गई ये महिला

---विज्ञापन---

इसी तरह भारत में मैगी का एक बड़ा ठीक रेट में आ जाता है। वही पैकेट लंदन में 300 रुपये में खरीदा जाता है। 27 साल की छवि बताती हैं कि उनको लंदन में अपनी मटर पनीर बनाने की योजना रद्द करनी पड़ी। क्योंकि आपको पनीर खरीदने के लिए 700 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वीडियो में वे ये कहती सुनी जा सकती हैं कि इसके बजाय चिकन ही बना लूंगी। यानी चिकन पनीर से सस्ता है। ताजा सब्जियों और फलों के दाम तो आसमान पर है। आपको यहां आम खरीदने के लिए जेब काफी ढीली करनी पड़ेगी। अल्फांसो आम यहां 2400 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, भारत के लगभग हर घर में यूज होने वाली भिंडी यहां 650 रुपये किलो बिक रही है। एक किलोग्राम करेला खरीदने के लिए 1000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे यूजर्स

ये वीडियो छवि अग्रवाल ने 6 जून को शेयर किया था। जिसके बाद इस वीडियो को अब तक 5.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को लाइक करने के साथ ही लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि छवि, आपकी लंदन की योजना रद्द हो गई। दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा है कि चलो लंदन में ही हम करेले का बिजनेस शुरू कर लेते हैं। एक यूजर लिखता है कि लगता है अब भी अंग्रेज हम लोगों को लूटने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हे राम! इस कीमत पर तो मैं कभी भी कोई चीज नहीं खरीद पाऊंगा। कुछ लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि अगर पाउंड में कमा रहे हो तो पाउंड में खर्च भी करना पड़ेगा। ये मत कहिए कि यहां महंगाई है। यहां कमाई भी तो है।

First published on: Jun 22, 2024 05:57 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola