हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इजराइल-हमास तनाव के बीच भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, कहा- सुरक्षित जगहों पर रहें

Israel-Palestine Tensions: इजराइल और हमास के बीच एक बार फिर वॉर छिड़ गया है। फिलिस्तीनी चरमपंथी ग्रुप ने गाजा पट्टी से इजराइल पर एक के बाद एक कई मिसाइल दागे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

Israel-Palestine Tensions: इजराइल और हमास के बीच एक बार फिर वॉर छिड़ गया है। फिलिस्तीनी चरमपंथी ग्रुप ने गाजा पट्टी से इजराइल पर एक के बाद एक कई मिसाइल दागे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हमले में इजराइल के 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 300 लोग घायल हो गए हैं, इनमें 70 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में भारत सरकार ने इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

हमास का दावा 5000 रॉकेट्स दागे

बता दें कि हमास ने इजराइल पर मिसाइलों से हमला बोला है। इसकी वजह से युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हमास ने दावा किया है कि उसने 5000 रॉकेट्स इजराइल के ऊपर दागे गए हैं।

सुरक्षित जगहों पर रहें

इसके साथ ही भारत सरकार ने इजराइल के स्थानीय अधिकरियों के सुरक्षा प्रोटोकॉल को मानने के लिए कहा है। सरकार ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि गैर-जरूरी गतिविधियों से परहेज करें और सुरक्षित जगहों पर रहें।
अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रय के करीब रहें। अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया इजरायली कमांड की वेबसाइट चेक करें।

विज्ञापन

इजराइल ने भी गाजा पट्टी पर किए जावाबी हमले

वहीं, बताया जा रहा है कि हमास के अटैक के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि हमास को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।

इजराइल की 80 फीसदी आबादी पर दागे गए मिसाइल

इजराइल पर हमास के हमले पर इजराइल रक्षा बल के पूर्व प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि यह इजराइल में एक बहुत ही गंभीर दिन है। गाजा से इजराइल में सैकड़ों हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायली नागरिकों के खिलाफ बिना किसी कारण के हमला किया है। हमारे पास गाजा में इजरायली नागरिकों के पकड़े जाने की रिपोर्ट है।1,000 से अधिक रॉकेट पहले ही इजराइल की 80% आबादी पर दागे जा चुके हैं, इसमे राजधानी येरुशलम और तेल अवीव शहर शामिल हैं। इजराइल ने गाजा में हमास से संबंधित सैन्य ठिकानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का अपना पहला चरण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola