Vikram Misri On China: कोरोना महामारी के दौरान दुनिया भर से हुई आलोचना ने चीन की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित किया था. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है कि कोविड-19 के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने की धारणा के चलते चीन का बाहरी दुनिया के प्रति नजरिया पहले से ज्यादा कठोर हो गया था.
‘चीन ने अपनाया कड़ा रुख’
विक्रम मिसरी के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के दौरान चीन को महसूस हुआ कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसे कोरोना वायरस के प्रसार के लिए दोषी मान रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इस स्थिति का असर उसके इंटरनेशनल बिहेवियर पर भी देखने को मिला. चीन ने न सिर्फ दूसरे देशों के प्रति सख्त रवैया अपनाया, बल्कि अपने यहां भी बेहद कड़े लॉकडाउन प्रतिबंध लागू किए.
मुंबई के कार्यक्रम में विदेश सचिव ने क्या कहा?
विदेश सचिव विक्रम मिसरी शनिवार को मुंबई में आयोजित ‘इकवत ग्लोबल बिजनेस कॉन्क्लेव’ में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन कश्मीरी पंडितों के एक संगठन की तरफ से किया गया था. अपने संबोधन में उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान चीन की मानसिकता और उसके बदलते अंतरराष्ट्रीय रुख पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि वैश्विक आलोचना के बीच चीन ने बाहरी दुनिया के साथ अपने बिहेवियर में सख्ती दिखाई. महामारी के दौरान देश के भीतर लगाए गए कड़े प्रतिबंध भी इसी दौर का हिस्सा थे.
गलवान घाटी संघर्ष को भी किया याद
विक्रम मिसरी ने चीन में भारतीय राजदूत के तौर पर अपने कार्यकाल के तजुर्बे भी शेयर किए. उन्होंने बताया कि उस दौरान भारत और चीन के बीच टेंशन भरे रिश्ते उनके सामने आई सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल थे. उन्होंने खास तौर से पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जून 2020 में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया. इस टकराव ने दोनों देशों के रिश्तों को गंभीर रूप से प्रभावित किया था. चीन में भारत के राजदूत के रूप में उस वक्त पैदा हुए हालात से निपटना उनके कार्यकाल की अहम चुनौतियों में से एक रही.
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
5 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
6 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
8 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
17 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
23 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines