हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका में तेल रिफाइनरी खोलेगी भारतीय कंपनी रिलाइंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

अमेरिका में भारतीय कंपनी निवेश करने जा रही है। रिलाइंस टेक्सास के ब्राउनस्विले में एक तेल रिफाइनरी खोलेगी। यह निवेश करीब 300 अरब डॉलर का होगा। ट्रंप ने खुद इसका जानकारी दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका में एक नई रिफाइनरी खुलने जा रही है। कमाल की बात है कि अमेरिका में यह निवेश भारतीय कंपनी करने जा रही है। रिलाइंस टेक्सास के ब्राउनस्विले में एक तेल रिफाइनरी खोलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए मंगलवार को भारतीय ऊर्जा कंपनी रिलायंस को उसके निवेश के लिए धन्यवाद दिया। रिलाइंस इस प्रोजेक्ट में 300 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया। ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका वास्तविक ऊर्जा प्रभुत्व की ओर लौट रहा है! आज, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग 50 वर्षों में पहली नई अमेरिकी तेल रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में खोल रही है। यह एक ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर का सौदा है।

यह भी पढ़ें: क्या इजरायली नागरिकों को निशाना बना रहा ईरान? विदेश मंंत्रालय ने लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन

इतिहास का सबसे बड़ा सौदा!

ट्रंप ने निवेश पर दावा करते हुए इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा सौदा बताया। कहा कि अमेरिकी श्रमिकों, ऊर्जा और दक्षिण टेक्सास के महान लोगों के लिए एक बड़ी जीत! इस जबरदस्त निवेश के लिए भारत में हमारे साझेदारों और उनकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद। यह हमारी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति, परमिटों को सरल बनाने और करों को कम करने के कारण ही संभव हुआ है कि अरबों डॉलर के सौदे हमारे देश में वापस आ रहे हैं।

भविष्य पर करते हुए ट्रंप ने कहा कि ब्राउनस्विले बंदरगाह पर एक नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को बढ़ावा देगी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाएगी, अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव प्रदान करेगी और यह सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी। यह वैश्विक निर्यात को बढ़ावा देगा और उस क्षेत्र में हजारों लंबे समय से प्रतीक्षित नौकरियां और विकास लाएगा जो इसका हकदार है। अमेरिकी ऊर्जा प्रभुत्व का यही रूप है। अमेरिका सर्वप्रथम!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा? ट्रंप के इस बयान के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola