Indian Currency In Other Countries: दुनिया के हर देश की अपनी मुद्रा होती है और अन्य देशों में उसकी कीमत से ही उसे पहचान मिलती है। वैसे तो सबसे शक्तिशाली मुद्रा डॉलर को माना जाता है, क्योंकि दुनियाभर में ज्यादातर विदेशी भुगतान डॉलर में ही किया जाता है। भारतीय करेंसी की कीमत कुछ देशों में कम तो कुछ देशों में बहुत ज्यादा होती है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां पर भारतीय करेंसी की कीमत वहां की करेंसी से कई गुना ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप इन देशों में घूमने जाएं तो कम पैसों में खूब मजे ले सकते हैं। भारत की करेंसी दुनिया में 38वे नंबर पर आती है, लोकप्रियता के मामले में यह चौथे स्थान पर है।
कम पैसों में घूम सकते हैं वियतनाम
वियतनाम बेहद खूबसूरत देश है। अगर आप वियतनाम घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप कम पैसों में खुलकर वियतनाम में मजे कर सकते हैं। वियतनाम में 100 रुपये की कीमत 31,765 वियतनामी डोंग है।
यह भी पढ़ें: क्या नाक से किसी को सीटी बजाते देखा है कभी?
श्रीलंका में 100रुपये की कीमत 277 रुपये
भारतीय करेंसी की कीमत पड़ोसी देश नेपाल में भी ज्यादा है। नेपाल में भारत के 100 रुपये वहां के 159 नेपाली रुपये के बराबर हैं। वहीं श्रीलंका में भारत के 100रुपये की कीमत 277 रुपये है। अगर आप श्रीलंका और नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बहुत ही सस्ते में घूम सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं जुनून! 10 साल का रामभक्त स्केटिंग करके जा रहा रामलला के दर्शन करने
जेब पर भार डाले बिना घूमें
अपनी सांस्कृतिक धरोहर और खूबसूरत प्रकृति के अद्भुत नजारों के लिए इंडोनेशिया बेहद प्रसिद्ध है। अगर आप इंडोनेशिया घूमने की सोच रहे हैं तो जेब पर भार डाले बिना आप आसानी से घूम सकते हैं। वहीं पाकिस्तान में भी भारत की करेंसी की वैल्यू ज्यादा है। पाकिस्तान में भारत के 100 रुपये की कीमत 210 रुपये है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
12 hrs agoLIVE: EC ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, एकतरफा फैसले को नकारा
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines