अमेरिका और ईरान के बीच एक तरफ शांति समझौते पर बातचीत तो चल रही है, लेकिन अभी तक ये कोई मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है. वहीं दूसरी तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अभी भी जहाज सुरक्षित नहीं हैं. होर्मुज में भारतीयों पर लगातार हो रहे हमले का भारत ने कड़ा विरोध किया है, लेकिन उसके बावजूद ये हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमले की खबर ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.
ये भी पढ़ें: ‘यह कतई बर्दाश्त नहीं…’, ट्रंप ने होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले के लिए ईरान पर लगाया इल्जाम
सभी भारतीय सुरक्षित
हांगकांग के फ्लैग वाले तेल और केमिकल टैंकर बोकेम मरेंगो (Bochem Marengo)पर 12-13 जून की रात होर्मुज में ड्रोन हमला हुआ. इस जहाज पर इंडियन क्रू मौजूद था. जानकारी के मुताबिक, तेल टैंकर ‘बोकेम मारेंगो’ हॉर्मुज स्ट्रेट के नजदीक समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, तभी उसके आसपास संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट देखी गई और उसपर अटैक हुआ. गनीमत ये रही कि इस हमले में सिर्फ जहाज को नुकसान पहुंचा और भारतीय चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं पहुंची है. दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी जारी है. अमेरिका लगातार उन जहाजों पर हमला कर रहा है जो उसकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश करते हैं, जिसके जवाब में ईरान की तरफ से भी पलटवार होता है. ऐसे में भारतीय नाविक बीच में फंस जाते हैं.
जहाज को कहां-कहां पहुंचा नुकसान?
ड्रोन अटैक में हमले के तीन हिस्सों को नुकसान पहुंचा, जिसमें पोर्ट वॉटर बैलास्ट टैंक और कार्गो टैंक शामिल हैं. आपको बता दें कि पोर्ट वॉटर बैलास्ट टैंक में पानी भरकर जहाज का बैलेंस बनाया जाता है और कार्गो टैंक वो हिस्सा है जहां तेल या केमिकल्स रखे जाते हैं. अच्छी बात ये रही कि हमले के बावजूद भी टैंक डूबा नहीं और आगे बढ़ते हुए फुजैराह पोर्ट पर पहुंच गया. ये वो बंदरगाह है जहां जहाजों की मरम्मत की जाती है. अटैक के बाद जहाज की मालिक कंपनी ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को एक्टिव किया और साथ ही नौसैनिक एजेंसियों, UKMTO को इसकी जानकारी दी. UKMTO एक ऐसी संस्था है जो जहाजों की सुरक्षा पर नजर बनाए रखती है.
ये भी पढ़ें: 4 दिनों में भारतीय जहाज पर तीसरा हमला, भारत ने अमेरिकी राजनयिक को फिर किया तलब
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines