Indian Investors Rush To Buy Houses In Greece: इंडियन दुनिया के हर कोने में बसे हुए हैं, लेकिन बीते दो माह में भारतीयों ने दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक ग्रीस का रुख किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते जुलाई और अगस्त दो महीनों में ग्रीन में भारतीयों द्वारा प्रॉपर्टी खरीद 37% तक बढ़ी है।
दरअसल, देश में रियल एस्टेट मार्केट को बढ़ाने के लिए ग्रीस ने गोल्डन वीजा कार्यक्रम लॉन्च किया था। इस कार्यक्रम के तहत ग्रीस सरकार किसी भी देश के व्यक्ति को अपने यहां करीब 2 करोड़ की जमीन खरीदने पर रेजीडेंसी परमिट प्रदान करती है।
ग्रीस के पॉश इलाकों में कई गुना बढ़े रेट
बताया जा रहा है कि ग्रीस सरकार की इस योजना का भारतीय फायदा उठा रहे हैं। यही वजह है कि देश के पॉश इलाकों थेसालोनिकी, सेंटोरिनी, एथेंस और मायकोनोस आदि में प्रॉपर्टी के रेट कई गुना बढ़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले इन इलाकों में जो जमीन करीब 2 करोड़ रुपये तक में खरीदी जा सकती थी अब वह तकरीबन 7 करोड़ रुपये में आ रही है।
ये भी पढ़ें: सस्ती मिलेगी कार, ऑटो इंडस्ट्री में अब ‘अंबानी’ की एंट्री, हर साल 7.50 लाख कार बनाने का लक्ष्य
नागरिकता के साथ स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रीस में जमीन खरीदने पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा व अन्य बुनियादी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पहले जो भारतीय यूरोपीय संघ में पारोस और क्रेते जैसे द्वीपों का रुख करते थे अब ग्रीस उनकी पहली पसंद है। बता दें ग्रीस सरकार की गोल्डन वीजा स्कीम का भारतीय, पाकिस्तानी, समेत दुनिया के अन्य देशों के लोग भी फायदा उठा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस में प्रॉपर्टी का रेट साल-दर-साल 10 प्रतिशत की प्रभावशाली दर से बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को निकलेगा 361 रेजिडेंशियल प्लॉट का लकी ड्रॉ
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
9 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines