Opration sindoor: भारत की सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बेनकाब हो गया। दरअसल, पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सैन्य अफसर आतंकियों की जनाजा की नमाज पढ़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान की आतंकियों से सांठगांठ पूरी दुनिया के सामने आ गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पाकिस्तान आर्मी अफसरों और कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पाक आर्मी अफसर और दूसरे लोग आतंकी के जनाजे की नमाज पढ़ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग आतंकी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वीडियो की छानबीन करने पर पता चला कि यह आतंकी मुगल का जनाजा है। आतंकी बिलाल कैंप में रहता था। यह सीमा पार आतंकवाद के लिए एक जाना-माना लॉन्चपैड है। उसके जनाजे की नमाज में पाकिस्तान पुलिस और आईएसआई के गुर्गों की मौजूदगी ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों और आतंकी संगठनों के बीच लंबे समय से संदिग्ध सांठगांठ को उजागर कर दिया है।
दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाक
वायरल वीडियो में आतंकी के जनाजे की नमाज में कई वर्दीधारी और सादे कपड़ों में लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे खुफिया एजेंट हैं। अभी तक पाकिस्तान ने मुगल की मौत की पुष्टि करते हुए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल लोग इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर पाक पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पाक का असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ रहा है। सभी को पता चल गया है कि पाक आतंकियों को पनाह देता है।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
3 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
5 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
9 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
9 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
11 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
18 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
19 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines