लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी ने सबके सामने ये कबूला है कि पिछले 3-4 सालों में पाकिस्तान में मौजूद 30 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. लश्कर के आतंकवादी रिज़वान हनीफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ये बात कहते साफ दिखाई दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये कि ये वीडियो मई महीने का है और अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिज़वान हनीफ का कहना है इन हत्याओं के पीछे इंडिया की सीक्रेट एजेंसियों का हाथ है. हनीफ ने अपनी बात कहने के लिए 'अनजान बंदूकधारी मॉडल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: PoK चुनाव में हिंसा, कड़ी सुरक्षा के बाद भी बरसे पत्थर, कोटली में रोकना पड़ा मतदान
---विज्ञापन---
वीडियो में और क्या?
लश्कर के समर्थकों को संबोधित करते हुए लश्कर के आतंकी ने कहा कि पेशावर, कराची, रावलपिंडी, मुज़फ्फराबाद और रावलकोट जैसे कई शहरों में उनके लोगों को टारगेट किया गया है. लश्कर के किसी आतंकी का ये कबूलनामा इस बात का सबूत है कि संगठन को इससे कितना भारी नुकसाना हुआ है. दरअसल, पिछले कुछ सालों में अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकवादी संगठनों के कई लोगों को मार गिराया है, जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाती रही हैं कि इन सबके पीछे आखिर कौन है. पाकिस्तान के कई बार भारत पर ये आरोप लगाया है कि वो टारगेट किलिंग कर रहा है, जिन्हें हमेशा दिल्ली ने नकारा है.
---विज्ञापन---
भारत के खिलाफ उगला ज़हर
वीडियो में हनीफ ये कहते हुए सुना गया कि इंडिया के इस मिशन की वजह से लश्कर के सदस्य PoK में भी शांति से नहीं रह पा रहे थे. लश्कर के आतंकी ने अपने साथियों की मौत का ज़िक्र करते हुए दूसरों धर्मों के लोगों के खिलाफ कई भड़काऊ बयान दिए. उसका कहना था कि लश्कर के सदस्यों को सिर्फ उनके मज़हब की वजह से निशाना बनाया जा रहा है. इसके बाद हनीफ ने हिंदुओं और यहूदियों के बारे में अपमानजनक बातें की और उनकी धार्मिक प्रथाओं की भी आलोचना की. हनीफ ने भाषण के आखिर में अल्लाह को सबसे ऊपर मानते हुए अमेरिका और इज़रायल की भी निंदा की.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कीं 250 चीनी तोपें, आखिर इरादा क्या है?
---विज्ञापन---