हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'बंदूक की नोक पर समझौता नहीं', ट्रंप के टैरिफ को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत किसी भी तरह के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं करेगा. बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत जल्दबाजी में सौदे नहीं करता और न ही किसी समय सीमा के तहत समझौते करता है. गोयल ने बताया कि भारत टैरिफ से निपटने के नए तरीके खोज रहा है और घरेलू मांग को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है.

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत और अमेरिका के बीच विवाद बढ़ गया था. भारत-पाक संघर्ष और फिर टैरिफ को लेकर अमेरिका के साथ रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए थे. दोनों देशों के बीच स्थिति को सामान्य करने के लिए व्यापार समझौते को लेकर चर्चा हो रही है. हालांकि इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कह दिया है कि भारत पर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी तरह की समय सीमा के लिए नहीं. अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में बोलते हुए गोयल ने कहा, “हम अमेरिका से बातचीत ज़रूर कर रहे हैं लेकिन हम जल्दबाजी में सौदे नहीं करते और न ही हम समय सीमा तय करके या बंदूक तानकर सौदे करते हैं.” पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण लंबे समय की सोच से प्रेरित है, कुछ समय के दबाव से नहीं.

पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत कभी भी जल्दबाजी में या तात्कालिक दबाव में निर्णय नहीं लेता और हमने स्वीकार किया है कि अगर हम पर कोई टैरिफ है, हम इस पर काबू पाने के तरीके खोज रहे हैं. हम नए बाजारों की तलाश कर रहे हैं, हम भारतीय अर्थव्यवस्था में मांग को और मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं. इसलिए हमारे पास एक बहुत ही लचीला ढांचा है.”

विज्ञापन

बता दें कि पीयूष गोयल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और अमेरिकी टैरिफ को कम करने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 25 टैरिफ लगाया हुआ है और रूस के साथ तेल व्यापार जारी रखने के कारण 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है. इस तरह भारत में कुल 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगा हुआ है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola