टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है, जिसकी चर्चा अमेरिका और भारत दोनों जगह हो रही है। एक तरफ जहां भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के पीछे ट्रंप रूस के साथ चल रहे कारोबार को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान मध्यस्थता स्वीकार न किए जाने से वे बेहद नाराज थे, इसीलिए यह टैरिफ लगाया गया। लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने ट्रंप को इस मामले को लेकर चेतावनी दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार में पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत पर 50% टैरिफ के डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की आलोचना की है और कहा है कि ट्रंप द्वारा शुरू किया गया यह व्यापारिक टकराव भारत को चीन के और करीब ले गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सहयोगी सहित दुनिया के कई देश अब अमेरिका को एक नष्ट करने वाले और अविश्वसनीय देश के रूप में देख रहे हैं।
जेक सुलिवन ने कहा, “जब मैं अब इन देशों में जाता हूं और नेताओं से बात करता हूं, तो वे अमेरिका से जोखिम कम करने की बात करते हैं। वे अब अमेरिका को एक ऐसे देश के रूप में देखते हैं जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने यह भी कहा कि चीन खुद को वैश्विक मंच पर एक जिम्मेदार देश के रूप में पेश कर रहा है। कई देशों में चीन अब लोकप्रियता के मामले में अमेरिका से आगे निकल गया है। एक साल पहले ऐसा नहीं था। अब यह कहा जा रहा है कि “अमेरिकी ब्रांड खत्म हो गया है।”
उन्होंने कहा, “उदाहरण के तौर पर भारत को ही लीजिए। यह एक ऐसा देश है जिसके साथ हम द्विपक्षीय, गहरे और टिकाऊ रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहे थे। अब राष्ट्रपति ट्रंप उनके खिलाफ बड़ा व्यावसायिक अभियान चला रहे हैं। ऐसे में भारतीयों का कहना है कि वे चीन के साथ रहेंगे, क्योंकि अमेरिका के मुकाबले चीन एक सुरक्षा कवच की तरह है।”
यह भी पढ़ें : अमेरिकी कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर? अदालत ने ट्रंप के टैरिफ को बताया है गैरकानूनी
वहीं अमेरिका के जिम्मेदार अधिकारियों और खुद राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि रूस-यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, जिसे रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन भारत रूस के साथ बड़े पैमाने पर तेल का कारोबार कर रहा है, जिससे रूस की आर्थिक स्थिति टिक रही है। इसी को वजह बताते हुए अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ जुर्माने के तौर पर लगाया है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
14 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
16 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
17 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines