भारत-अमेरिका की दोस्ती को PM मोदी ने बताया 'ग्लोबल पावर', US की 250वीं वर्षगांठ पर ट्रंप को दिया खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की जनता को बधाई दी. अपने संदेश में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को वैश्विक भलाई के लिए एक मजबूत ताकत बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और जनता की क्षमता पर आधारित है.

pm modi trump
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की जनता को बधाई दी. अपने संदेश में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को वैश्विक भलाई के लिए एक मजबूत ताकत बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और जनता की क्षमता पर आधारित है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘1.4 अरब भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की जनता को स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘भारत और अमेरिका सिर्फ रणनीतिक साझेदार ही नहीं हैं, बल्कि दोनों देश लोकतंत्र, कानून के शासन और मानव क्षमता में समान विश्वास रखते हैं.’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आने वाले 250 साल अमेरिका के लिए और भी ज़्यादा समृद्धि, शांति और तरक्की लेकर आएं और भारत-अमेरिका की साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं.’

प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने धन्यवाद भी दिया. उन्होंने पीएम मोदी के एक एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी.”

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने आईएनएस सुदर्शिनी को अमेरिका भेजा

इस अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मिशन ने भी अमेरिकी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. मिशन ने अपने संदेश में कहा कि भारत और अमेरिका ‘वी द पीपल’, स्वतंत्रता, आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता का उत्सव मनाते हैं. वहीं, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना ने आईएनएस सुदर्शिनी को अमेरिका भेजा है.

भारतीय नौसेना ने कहा कि समुद्री अभियान लोकायन-26 के तहत आईएनएस सुदर्शिनी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई है. यह अभियान भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और विभिन्न देशों के साथ समुद्री सहयोग, सद्भावना तथा आपसी विश्वास को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ