India UK Trade Agreement : भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यातकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. 15 जुलाई से भारत से ब्रिटेन (UK) भेजे जाने वाले सभी सामानों पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगेगा. यानी अब ब्रिटेन के बाजारों में भारतीय सामान बिना किसी कस्टम ड्यूटी के एंट्री करेंगे. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस ऐतिहासिक भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की जानकारी दी है. इस समझौते से भारतीय किसानों, मछुआरों, एमएसएमई (MSMEs) और कपड़ा, ऑटो कंपोनेंट्स तथा मरीन सेक्टर्स के निर्यातकों को सीधे ब्रिटिश बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी. इसके साथ ही, आईटी (IT) और सर्विस सेक्टर में काम करने वाले हजारों भारतीय पेशेवरों को हर महीने सैलरी पर होने वाले 25% के बड़े वित्तीय नुकसान से स्थाई मुक्ति मिल जाएगी.
ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीयों को भी बंपर फायदा
यह समझौता सिर्फ सामान के आयात-निर्यात तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ब्रिटेन में काम कर रहे हजारों भारतीय पेशेवरों को भी इससे राहत मिलेगी. यूके में 5 साल तक काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को अब वहां के सोशल सिक्योरिटी सिस्टम में पैसे जमा करने से छूट मिलेगी. पहले भारतीय प्रोफेशनल्स की सैलरी का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा यूके सरकार के सोशल सिक्योरिटी में चला जाता था. अब यह राशि भारत में उनके प्रॉविडेंट फंड (PF) अकाउंट में जमा होगी, जिस पर 8.25% सालाना ब्याज मिलेगा. यह पूरी राशि टैक्स-फ्री होगी और उनके रिटायरमेंट फंड को मजबूत करेगी.
यह सिर्फ ट्रेड डील नहीं, नए युग की शुरुआत है: पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को इस ऐतिहासिक समझौते का श्रेय देते हुए कहा कि यह सीईटीए (CETA) समझौता वैश्विक व्यापार के लिए एक नया ‘रोल मॉडल’ बनेगा. यह न केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान बढ़ाएगा बल्कि तकनीक, शिक्षा, कला और संस्कृति में भी दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देगा. बकौल पीयूष गोयल, “15 जुलाई से भारत से ब्रिटेन भेजा जाने वाला हर एक सामान जीरो इंपोर्ट ड्यूटी पर स्वीकार किया जाएगा. यह हमारे निर्यातकों, एमएसएमई और प्रोफेशनल्स के लिए असीम संभावनाओं का नया द्वार खोल रहा है. इसके साथ ही हमारे युवाओं की गाढ़ी कमाई अब ब्रिटेन में बर्बाद नहीं होगी, बल्कि भारत में उनके ईपीएफ खातों में जमा होकर सुरक्षित रहेगी.”
4 देशों की विदेश यात्रा और ईयू-यूएस सौदों पर नजर
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने बताया कि वे एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. बेल्जियम (ब्रसेल्स) में इंडिया-ईयू ट्रेड समिट के बाद भारत-यूएस ट्रेड डील को भी जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है.
वाणिज्य मंत्री ने इस ऐतिहासिक समझौते का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया है. इसके साथ ही मंत्री पीयूष गोयल भारत के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए चार देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ (EU) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भी भाग लेंगे, जिससे भारत और यूरोपीय देशों के बीच व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
8 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
9 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
9 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
10 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
15 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
15 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
16 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
17 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines