Youtuber Mallik SD Khan: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के तुर्की से भी संबंध खराब हुए हैं। दरअसल, तुर्की ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खुले तौर पर साथ दिया। इसके बाद भारत में तुर्की का बायकॉट किया गया। तुर्की से आने वाले कई सामानों पर रोक लगा दी गई। भारतीयों में तुर्की के लिए काफी नाराजगी देखने को मिली। इसी बीच तुर्की में एक भारतीय यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूट्यूबर मलिक एसडी खान पर तुर्की की महिलाओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप है।
कौन है मलिक एसडी खान?
तुर्की में एक जिस भारतीय यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मलिक एसडी खान है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खान के 66 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, यह खुद को ट्रैवलर और उद्यमी बताता हैं। खान अपने यूट्यूब चैनल पर अपने घूमने-फिरने की वीडियो बनाकर डालता है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऊपर ही तुर्की की लड़कियों के साथ बनाए गए कई वीडियो देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से प्रेम दिखाकर बुरा फंसा तुर्की, एक फैसले से 200 मिलियन डॉलर का नुकसान
क्या है पूरा मामला?
भारत में तुर्की को लेकर नाराजगी हर किसी के मन में है। यह नाराजगी खान की कई वीडियो में देखी जा सकती है। वीडियो में वह तुर्की की महिलाओं के साथ मार्केट में घूमता नजर आ रहा है। इस दौरान वह कई दुकानों पर जाता है और भारत के झंडे के बारे में पूछता है, क्योंकि वहां पर बाकी कई देशों का झंडा लगा था।
इसके साथ ही वह महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी दिखने को मिली, जिसके बाद खान के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो वायरल होने के बाद तुर्की पुलिस ने एसडी खान को गिरफ्तार किया है। उसे कुछ नैतिक शिक्षा देकर छोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Boycott Turkey: भारत के ‘ऑपरेशन दोस्त’ का एहसान भूला तुर्की, जानें 10 दिनों में क्या-क्या हुआ?
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
23 mins agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
31 mins agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
40 mins agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
3 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
17 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
18 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
18 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines