भारत-चीन सबंधों में लगभग पांच साल के बाद सीधी यात्रा हवाई सेवा शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जनवरी में दोनों पड़ोसी देशों ने बिजनेस और आर्थिक मतभेदों को सुलझाने के लिए काम करने पर सहमति जताई थी। जिससे उनके विमानन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्य रूप से चीन के विमानन क्षेत्र को, जो 2020 में कोविड महामारी से जूझ रहा था और उसको उभरने में अन्य देशों से पीछे रहा है।
5 साल बाद भारत-चीन सीधी उड़ानें पर कर रहें बातचीत
चीन-भारत संबंधों में सौम्य का संकेत देत हुए, कोलकाता में चीनी कांसुलेट जनरल शू वेई ने कहा कि दोनों देश सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं, जबकि कोविड-19 महामारी और उसके बाद सीमा पर हुए संघर्षों के कारण पांच साल पहले ये उड़ानें रोक दी गई थीं। वेई ने एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोविड से पहले दोनों देशों ने बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझू और कुनमिंग से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू की थीं, जिनमें एक हफ्ते में 50 उड़ानें शामिल थीं।
2020 में भारत-चीन के बीच तकरार
बता दें कि वर्तमान में दोनों देशों के बीच जल्द ही सीधी यात्रा हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर काम कर रहे हैं। सिविल एविएशन सेक्रेटरी वुमलुनमांग वुअलनम ने नई दिल्ली में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और चीन में हमारे आमने-सामने बीच एक दौर की बैठक हो चुकी है, उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ मुद्दे हल किये जाने बाकी हैं। हिमालय में सीमा पर सैनिकों के बीच 2020 में हुई संघर्ष के बाद भारत और चीन के बीच संबंधों में तकरार आ गई। जिसमें कम से कम 20 भारतीय सैनिक और 4 चीनी सैनिक मारे गए थे।
सिर्फ मालवाहक उड़ानें जारी रहीं
भारत ने देश में निवेश करने वाली चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए। सैकड़ों पॉपुलर ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगा दिए और यात्री मार्गों में कटौती कर दी लेकिन सीधी मालवाहक उड़ानें जारी रहीं । बता दें कि हिमालय पर्वतीय सीमा पर सैन्य गतिरोध को कम करने के लिए अक्टूबर महीने में हुए एक समझौते के बाद से दोनों देशों के संबंधों में सुधार देखने को मिला है। यह वही महीना है जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच रूस में बातचीत हुई थी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
6 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
6 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
8 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
22 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
23 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines