टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के रिश्तों में कड़वाहट जरूर आ गई है लेकिन जब यह रिपोर्ट सामने आई कि भारत की रिफाइनरी कंपनियां रूस से तेल नहीं खरीद रही हैं, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत ने यह अच्छा कदम उठाया है।
यह एक अच्छा कदम है- डोनाल्ड ट्रंप
एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया था कि भारत की रिफाइनरी कंपनियां अब रूस से तेल खरीदना बंद कर रही हैं। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, “मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत। यह एक अच्छा कदम है। देखते हैं क्या होता है।”
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान तब दिया जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने वाले हैं या जुर्माने में छूट दे सकते हैं? डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि भारत की तरफ से इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
दरअसल, अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते रूस को प्रभावित करना चाहता है। वह रूस की आय को सीमित करना चाहता है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद भारत 2022 से रूस से रियायती दरों पर तेल खरीद रहा है।
यह भी पढ़ें : रूसी नेता के बयान पर भड़के ट्रंप, दो परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने के दिए आदेश
वहीं, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूस से तेल न खरीदने की खबरों का खंडन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के संबंध लंबे समय से स्थिर और परखे हुए हैं। उन्होंने यह भी विश्वास जताते हुए कहा कि मौजूदा तनावों के बावजूद दोनों देशों के रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे। रणधीर जायसवाल ने कहा कि किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित होते हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत भारत से अमेरिका जाने वाले सभी सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, इसके साथ ही रूस के साथ जारी ऊर्जा व्यापार को लेकर जुर्माने की भी घोषणा की है।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
53 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
11 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
11 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines