India South Korea Trade Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे. म्युंग के बीच सोमवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता ने दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. भारत और दक्षिण कोरिया ने मिलकर 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर (लगभग 4 लाख करोड़ रुपये) तक ले जाने का संकल्प लिया है. ‘चिप से लेकर शिप’ तक के इस सफर में कुल 15 अहम समझौतों पर मुहर लगी है, जो आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था और तकनीक की तस्वीर बदल देंगे.
15 समझौते और 50 अरब डॉलर का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने साझा प्रेस बयान में कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के ‘डीएनए’ में लोकतंत्र और बाजार अर्थव्यवस्था रची-बसी है. पिछले एक दशक में दोनों देशों का व्यापार 27 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिसे अब दोगुना करने की तैयारी है. इसके लिए ‘इंडिया-साउथ कोरिया फाइनेंशियल फोरम’ और ‘इंडस्ट्रियल को-ऑपरेशन कमेटी’ का गठन किया गया है. सबसे खास बात यह है कि भारत में दक्षिण कोरिया की छोटी कंपनियों (SMEs) को बढ़ावा देने के लिए ‘कोरियन इंडस्ट्रियल टाउनशिप’ बनाई जाएगी. इससे भारत में रोजगार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे.
अयोध्या से K-Pop तक का सफर
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के 2000 साल पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को याद किया. उन्होंने अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना और कोरिया के राजा किम-सुरो की ऐतिहासिक कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी विरासत साझी है. पीएम मोदी ने भारत में युवाओं के बीच K-Pop और K-Drama की बढ़ती दीवानगी की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं. इसी सांस्कृतिक जुड़ाव को जश्न में बदलने के लिए साल 2028 में ‘भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा.
किन मुख्य क्षेत्रों में हुए समझौते?
दोनों देशों के बीच जिन 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, उनमें ये प्रमुख हैं:
- टेक्नोलॉजी: सेमीकंडक्टर (चिप), एआई और डिजिटल ब्रिज.
- इंफ्रास्ट्रक्चर: पोत निर्माण (शिप बिल्डिंग), इस्पात (स्टील) और पोर्ट्स.
- पर्यावरण: जलवायु परिवर्तन और पेरिस समझौते के तहत सहयोग.
- व्यापार: अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली और लघु उद्योगों के बीच पार्टनरशिप.
- रक्षा व कूटनीति: आर्थिक सुरक्षा वार्ता और ‘इंडो-पैसिफिक ओशियन इनिशिएटिव’ में कोरिया की भागीदारी.
भविष्य की बड़ी घोषणाएं
इस यात्रा के दौरान 6 बड़ी घोषणाएं भी की गईं, जिसमें दक्षिण कोरिया का ‘इंटरनेशनल सोलर एलायंस’ में शामिल होना और दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की नियमित वार्ता शुरू करना शामिल है. पीएम मोदी के मुताबिक, यह दोस्ती ‘विश्वास की भागीदारी’ से अब ‘भावी साझेदारी’ में बदल चुकी है.
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
24 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines