India-Russia Relationship: रूस-यूक्रेन के मसले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में भारत की भी अहम भूमिका है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके शुभकामनाएं दी थी. फोन कॉल पर इसके अलावा, यूक्रेन संघर्ष पर भी दोनों नेताओं की बात हुई थी. दरअसल, रूस और भारत एक-दूसरे के सच्चे मित्र है. पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी खुद एक्स पर शेयर कर दी थी.
1 महीने में तीसरा फोन कॉल
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट पर पुतिन को मेरे दोस्त कहकर संबोधित किया था. दोनों नेताओं को वर्ल्ड लीडर्स में गिना जाता है. पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती कितनी गहरी है, इसका उदाहरण दोनों ही कई बार दे चुके हैं. एक्स पर पोस्ट शेयर पीएम ने उन्हें धन्यवाद किया है. पीएम ने यूक्रेन संघर्ष पर शांतिपूर्ण समाधान के लिए योगदान देने की बात भी कही है. जन्मदिन से पहले 8 अगस्त और 18 अगस्त को भी पीएम मोदी और पुतिन के बीच बात हो चुकी है.
ये भी पढ़ें-Arab NATO में कौन-कौन से देश? मिडिल ईस्ट के इस नए गुट से भारत को क्या नुकसान
पुतिन ने भी भेजा खास संदेश
पीएम मोदी को भेजे संदेश में रूस के पीएम पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में बड़ा योगदान दे रहे हैं और दोनों पक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर रचनात्मक बातचीत और संयुक्त कार्य जारी रखेंग. पुतिन ने मोदी से जन्मदिन के मौके पर उनकी बधाई स्वीकार करने के लिए कहा और बोले रूस और भारत एक दूसरे का विकास करने में सहयोग कर रहे हैं.
ट्रंप ने कॉल कर दी बधाई
पीएम के जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उन्हें कॉल कर बधाई दी थी. मोदी और ट्रंप के बीच टैरिफ विवाद के बाद यह पहली बातचीत हुई है. दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी. इस बातचीत में दोनों के बीच टैरिफ पॉलिसी और रूस से तेल आयात के बारे में चर्चा होने की भी उम्मीद लगाई गई है.
रूस-यूक्रेन मसले में भारत का रुख?
इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. इस पर भारत का स्पष्ट रुख यह है कि यूक्रेन में युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र विकल्प हैं. पिछले साल पीएम मोदी ने कई मौकों पर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात और बातचीत की है. उन्होंने इस बारे में दोनों को विचार करने और सही सुझाव निकालने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, एंटीफा को घोषित किया प्रमुख आतंकी संगठन
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines