Visa Free Entry In Russia: भारत और रूस को बीच टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच फ्री टूरिस्ट एंट्री प्लानिंग पर विचार हो रहा है। साल के अंत तक यह काम पूरा हो सकता है। भारत और रूस में दोस्ती पुरानी है। संकट के समय ये दोनों देश एक-दूसरे के साथ खड़े दिखते हैं। अब वीजा फ्री टूरिस्ट एंट्री से दोस्ती और परवान चढ़ सकती है। उम्मीद है कि साल 2024 के अंत तक दोनों की दोस्ती में एक नया अध्याय जुड़ सकता है।
रूस के एक मंत्री की ओर से भी इसको लेकर बयान जारी किया गया है। जिन्होंने बताया कि रूस और भारत के बीच यात्रा को आसान बनाना उनका लक्ष्य है। अगले महीने से दोनों देशों के बीच इसको लेकर बातचीत शुरू होगी। मॉस्को और दिल्ली लगातार एक-दूसरे के लिए टूरिज्म बढ़ाने जैसी नीतियों को बनाने पर काम कर रहे हैं।
रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय के बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कोंद्रत्येव सामने आई हैं। जिन्होंने कहा है कि इस मामले में भारत से बातचीत आखिरी चरणों में है। रूस इस्लामिक वर्ल्ड कजान फोरम 2024 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच में मंत्री ने ये घोषणा की है, जिसका आयोजन कजान में किया जा रहा है। मंत्री की ओर से कहा गया है कि नई दिल्ली और मॉस्को में दोनों के बीच चर्चा होगी। जून के बाद हस्ताक्षर प्रक्रिया को अंतिम चरणों में डाला जाएगा। उनकी ओर से कहा गया है कि मॉस्को नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। ऐसे में एक-दूसरे के नागरिकों की यहां फ्री वीजा एंट्री को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है।
अंतिम दौर में चल रही है बातचीत
निकिता कोंद्रत्येव के अनुसार इस समय रूस ने चीन के साथ ऐसी ही योजना पर काम शुरू किया है। टूरिज्म को बढ़ाने के उद्देश्य से 1 अगस्त 2016 से फ्री वीजा एंट्री लागू की गई है। इसके बाद ऐसी ही योजना ईरान के साथ शुरू की गई है। अब रूस ने भारत को लेकर भी अपनी योजना को लागू करने को लेकर ऐलान किया है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक ये योजना सिरे चढ़ जाएगी। जिसके बाद रूस के खूबसूरत शहरों का दीदार करने के लिए भारतीयों को वीजा की परमिशन लेने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
55 mins agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
5 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
9 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
10 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
10 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
10 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
11 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
18 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines