'दर्दनाक नतीजे भुगतने होंगे', पाकिस्तान की धमकियों का भारत ने दिया जवाब

पाकिस्तान की तरफ से वहां के अधिकारियों के लगातार आ रहे बयानों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। भारत ने बताया कि पाक लड़ाई भड़काने वाले बयान दे रहा है। अब इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है।

india and pakistan (1)
विज्ञापन

हाल के दिनों में पाकिस्तान के अधिकारियों की तरफ से आ रहे बयानों पर भारत ने जवाब दिया है। भारत ने बताया कि पाकिस्तान लड़ाई भड़काने वाले बयान दे रहा है और उसे किसी भी दुस्साहस के दर्दनाक नतीजे भुगतने होंगे। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी हो रही है। अब इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है।

विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत विरोधी बयानबाजी चल रही है। यह सब लड़ाई भड़काने वाले बयान हैं। पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छुपा सके, इसके लिए बार-बार भारत के खिलाफ बयान बाजी करता है। उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी है कि वे अपने बयान पर थोड़ा संयम रखें। क्योंकि इसका फिर दर्दनाक होगा। 

पीएम शहबाज ने दी थी भारत को धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत को उनके देश का एक बूंद पानी नहीं मिलेगा। पाक ने यह बयान तब दिया था जब भारत ने सिंधु जल समझौता को निलंबित करने का फैसले लिया था।

विज्ञापन

बता दें, पाकिस्तान के पीएम ने कहा था कि अगर आप पानी रोकने की धमकी देंगे, तो आप भी पाकिस्तान से एक बूंद पानी नहीं ले सकते हैं। अगर भारत ऐसा कुछ करता है तो उसे कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

विज्ञापन

इतना ही नहीं पीएम शहबाज शरीफ के बयान से पहले भी आसिफ अली जरदारी से लेकर बिलावल भुट्टो तक ने भारत के खिलाफ हमेशा बयान दिया है। सभी ने सिंधु जल समझौते को लेकर भारत की कड़ी निंदा की थी। 

विज्ञापन

भारत-अमेरिका के रिलेशन पर क्या बोले प्रवक्ता रणधीर

वहीं, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत-अमेरिका के रिलेशन पर कहा कि दोनों में साझेदारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट के बेस्ड पर है और इसी पर आगे बढ़ती रहेगी। दोनों ही बहुत मजबूत देश हैं और इनके बीच डिफेंस सहयोग काफी मजबूत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ