India rejected Canadian PM’s allegations: भारत और कनाडा के बीच क्रिया की प्रतिक्रिया जारी है। इन दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, कनाडा और भारत के बीच रिश्ते बिगड़ने का दौर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो की भारत के खिलाफ प्रतिक्रिया के बाद हुए हैं। जस्टिन ट्रूडो ने कुछ दिन पहले भारत और उसकी खुफिया एजेंसियों पर खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगया था। इन आरोपों को भारत ने निराधार बताकर खारिज कर दिया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है। जिसमें एक पत्रकार जस्टिन ट्रूडो से भारत पर उनके आरोपों को भारत द्वारा खारिज किए जाने के बारे में सवाल करती हैं। इसपर ट्रूडो बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाते हैं।
ट्रूडो से पत्रकार ने पूछा सवाल
सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीटीआई न्यूज एजेंसी की एक पत्रकार योषिता सिंह कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रू़डो से भारत पर उनके आरोपों को भारत द्वारा खारिज किए जाने के बारे में सवाल करती हैं। इस पर ट्रूडो बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाते हैं। पत्रकार ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने जस्टिन ट्रूडो से दो बार इसको लेकर सवाल किया था, इसका उन्होंने जवाब दिया नहीं दिया।
निज्जर की हत्या में भारत शामिल
बता दें कि कनाडाई नागरिक और खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की 19 जून 2023 को कनाडा के सर्रे शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कनाडा सरकार जांच कर रही है। साथ ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत शामिल था। भारत ने ट्रूडो के इन आरोपों को खारिज कर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा निलंबित
इसके अलावा कनाडा की सरकार ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया है। भारत ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए कनाडा उच्चायोग को समन भेजा और एक उच्च अधिकारी को निष्कासित कर दिया। सरकार ने अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए पांच दिनों का वक्त भी दिया। वहीं, भारत सरकार ने कनाडा के वरिष्ठ राजयनिक को निष्कासित करने के साथ-साथ एक और बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी हैं।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
40 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
5 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines