भारत ने निज्जर मामले में सीक्रेट मेमो की रिपोर्ट का खंडन किया, बताया पाकिस्तान की साजिश

India Refutes Secret Memo Report in Hardeep Singh Nijjar Case: मंत्रालय ने द इंटरसेप्ट की रिपोर्ट को फर्जी और पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है।

Hardeep Singh Nijjar

Hardeep Singh Nijjar

विज्ञापन

India Refutes Secret Memo Report in Hardeep Singh Nijjar Case: विदेश मंत्रालय ने रविवार को हरदीप सिंह निज्जर पर आई रिपोर्ट का खंडन किया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने वेस्टर्न कंट्रीज में सिख प्रवासी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की योजना बनाने के लिए उत्तरी अमेरिका में दूतावासों को सीक्रेट मेमो भेजा था। मंत्रालय ने ‘द इंटरसेप्ट’ की रिपोर्ट को फर्जी और पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ऐसा कोई मेमो नहीं भेजा गया था।

भारत के खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने कहा- “यह भारत के खिलाफ लगातार चल रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है। यह आउटलेट पाकिस्तानी खुफिया द्वारा फैलाए गए फेक नेरेटिव्स को प्रचारित करने के लिए जाना जाता है। लेखकों के पोस्ट इस संबंध की पुष्टि करते हैं।” बयान में कहा गया है कि जो लोग ऐसी फर्जी खबरों को प्रचारित करते हैं वे ऐसा केवल अपनी विश्वसनीयता की कीमत पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट को सरकार ने फर्जी करार दिया

दरअसल, इंटरसेप्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अप्रैल 2023 में एक सीक्रेट मेमो जारी किया गया था। इसमें हरदीप सिंह निज्जर सहित भारत की खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच के तहत कई सिख आलोचकों की लिस्ट शामिल है। रिपोर्ट को सरकार ने फर्जी करार दिया है। दावा किया गया कि यह मेमो वैंकूवर में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से दो महीने पहले भेजा गया था।

विज्ञापन

बता दें कि भारत-कनाडा के संबंध उस वक्त खराब हो गए थे, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था। भारत ने इस दावे को यह कहकर खारिज कर दिया कि कनाडा सबूत मुहैया कराए। भारत ने जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की भी बात कही।

दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद के बाद भारत ने कनाडा में अपनी वीजा सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था। वीजा सेवाएं फिर से शुरू होने के बाद कनाडा को भारत से लगभग 40 राजनयिकों को वापस बुलाना पड़ा। भारत ने कनाडाई राजनयिकों पर आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ