News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
America on India-Pakistani Conflict: अमेरिका समय-समय पर भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष को लेकर दावा करता आया है। ट्रंप ने अपने कई भाषणों में कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई को रुकवाया है। एक बार फिर से अमेरिका ने यह दावा किया है। दरअसल, UN में अमेरिका की प्रतिनिधि ने दावा किया कि जहां तक संभव हो सकता है हम कोशिशों में लगे हैं। अमेरिका शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा है। पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सरकार ने ईरान-इजराइल समेत भारत और पाकिस्तान के संघर्ष को खत्म किया है।
अमेरिका ने बार-बार ये दावा किया है कि हमने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित की है। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले तनाव में पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ये विमान किसके थे। इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर से दावा कर दिया है कि हमारे देश ने पिछले तीन महीनों में शांति के लिए काम किया है। अमेरिका की प्रतिनिधि ने कहा कि ‘दुनियाभर में अमेरिका की लीडरशिप देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका ने ईरान-इजराइल में शांति की कोशिश की, साथ ही भारत-पाकिस्तान के संघर्ष को खत्म किया है।
ये भी पढ़ें: ‘ईरान के परमाणु ठिकाने बर्बाद हुए हैं’, अराघची के बयान पर ट्रंप का पलटवार, दिखाए कड़े तेवर
भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों तनाव देखने को मिला। इन दोनों देशों के बीच अमेरिका ने शांति कराने का दावा कई बार किया है। एक बार फिर से UN में अमेरिका की प्रतिनिधि ने भारत-पाकिस्तान के बीच सुलह कराने का दावा किया है। pic.twitter.com/Bai8KQKC1O
— Shabnaz Khanam (@ShabnazKhanam) July 23, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के संघर्ष में 5 विमानों को मार गिराया गया। हालांकि, ट्रंप ने ये नहीं बताया कि ये विमान किसके थे। इसके बाद विपक्ष ने सरकार इन 5 विमानों के बारे में सवाल किए। भारत ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप ने संघर्ष रोकने के लिए बिजनेस का भी हवाला दिया। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि यह सीजफायर पूरी तरह से द्विपक्षीय रहा है।
ये भी पढ़ें: 180 करोड़ के फंड का सच आया सामने, भारत नहीं… अमेरिका ने इस देश को दिए थे पैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।