हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पाकिस्तान के 4 एयरबेस और लॉन्च पैड तबाह, भारत ने दिया मिसाइल-ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक करके 4 एयरबेस और एक लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान बीती रात से भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है। पाकिस्तान ने 4 राज्यों में ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं।

विज्ञापन
Missile Attack

भारत ने पाकिस्तान के मिसाइल अटैक का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल दागी है, जिससे दुश्मन देश के 4 एयरबेस तबाह हो गए हैं। एक लॉन्च पैड भी ध्वस्त किया गया है। रावलपिंडी में नूरखान एयरबेस, मुरीद एयरबेस चकवाल और आदमपुर एयरबेस पंजाब प्रांत, रफीकी एयरबेस शरकोट को भारत के मिसाइल अटैक से नुकसान पहुंचा है।

कहा जा है कि लॉन्च पैड तबाह से ही ड्रोन और मिसाइल अटैक भारत पर किए जा रहे थे। वहीं भारत के मिसाइल अटैक के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत ने 4 एयरबेस तबाह किए हैं, अब मुंहतोड़ जवाब देंगे। नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) की बैठक बुला ली है। चर्चा है कि इस बैठक में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फैसला लिया जा सकता है।

बता दें कि नेशनल कमांड अथॉरिटी पाकिस्तान की सबसे बड़ी संस्था है। इस संगठन को देश के परमाणु हथियार बनाने, कंट्रोल करने, सिक्योरिटी करने और इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी मिली हुई है। इस संगठन की स्थापना साल 2000 में की गई थी। परमाणु हथियार इस्तेमाल करना है या नहीं, इसका फैसला संगठन से विचार विमर्श करने के बाद ही लिया जा सकता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत पर दागे ड्रोन-मिसाइल

बता दें कि पाकिस्तान ने बीती रात लगातार तीसरे दिन भारत पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे भारतीय राज्यों में हमले कर रहा है। पंजाब, गुजरात, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में पिछले 3 दिन से पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल दाग रहा है। भारतीय सेना भी अपने एयर डिफेंस सिस्टम से हमले को नाकाम कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने बीती रात LOC के उस पार से जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग भी की।

यह भी पढ़ें:भूखे मर रहे लोग, हजारों करोड़ का कर्ज…जानें ‘कंगाल’ पाकिस्तान के पास कितने दिन का खाना-पानी?

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बीती रात करीब साढ़े 8 बजे हमला करना शुरू किया था। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के 26 शहरों में हमला किया गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर भी ड्रोन दागे गए, लेकिन भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले का जवाब दे रही है। भारतीय सेना लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) से हो रही फायरिंग का भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ें:चीन ने भी तोड़ा पाकिस्तान का दिल, जानें भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोला ड्रैगन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola