India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर दोहरा अटैक, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तेज किया हमले

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अब जंग जैसा रूप लेने लगा है। भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना को बलूचिस्तानियों ने भी घेर लिया है। बलूचियों ने शुक्रवार को क्वेटा के फैजाबाद इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया है।

IMAGE (40)

India-Pakistan Tension: भारत से तनाव के बीच बढ़ी पाकिस्तान की मूसीबतें। एक ओर जहां भारतीय सेना पाकिस्तानी फौज को लगातार मुंह तोड़ जवाब दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर बलूची विद्रोहियों ने भी पाकिस्तान को घेर लिया है। बलूचिस्तानी लंबे समय से आजादी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने भी सेना के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बलूच लिब्रेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट को कब्जे में ले लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के कई हिस्सों पर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण खो दिया है। BLA ने गैस पाइपलाइंस को उड़ाने का भी दावा किया है।

पाकिस्तान की आर्मी पर बढ़ा प्रेशर

गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार को प्रांत के कई हिस्सों में सुरक्षा बलों और बलूच विद्रोहियों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कई विस्फोट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में कई जगहों पर पाकिस्तानी झंडे को हटाकर बलूच झंडा फहराया जाता देखा गया है।

शुक्रवार को बलूच विद्रोहियों ने क्वेटा के फैजाबाद इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया था। इसके अलावा, सिब्बी में एक मिलिट्री कैंप पर भी ग्रेनेड से हमला किया गया था।

पूर्व पाक पीएम के बयान के बाद हुए हमले

बलूचिस्तान के स्थानीय मीडिया सोर्स ‘रेडियो ज़्रुम्बेश इंग्लिश’ के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने केच, मस्तुंग और कच्ची में पाकिस्तानी सेना और उसके सहयोगियों को निशाना बनाकर कम से कम छह हमले किए। रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के बयान के बाद तेज हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी सरकार और आर्मी बलूचिस्तान पर अपना नियंत्रण खो रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहा तनाव

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा है। 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक की कोशिशें की, जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक रोक दिया है। हालांकि, देश के 26 शहरों को अब भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ