हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान को राहत पैकेज देने पर भारत के सवालों पर IMF की सफाई, जवाब में बताए ये कारण

IMF Bailout Package Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पाकिस्तान को आईएमएफ की वित्तीय सहायता पर उठाए गए सवालों के बाद अब IMF ने अपनी सफाई पेश की है। बता दें कि पाकिस्तान को यह राहत पैकेज 1 अरब डॉलर का था, जो ऐसे समय पर दिया गया था जब भारत ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन

IMF Bailout Package Pakistan: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को वित्तीय सहायता दी गई थी। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने IMF से सवाल किए थे और आपत्ति भी जताई थी कि वे अपने फैसले पर दोबारा विचार करें। अब इसका बचाव करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बताया कि बेलआउट पैकेज देने के पीछे कारण है पाकिस्तान द्वारा लोन के लिए सभी नियमों का पालन करना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 16 मई को IMF पर दबाव डाला था कि वे पुनर्विचार करें क्योंकि पाकिस्तान इस राशि का अधिकांश हिस्से का इस्तेमाल आतंकवादियों की फंडिंग में करता है।

IMF ने दिया जवाब

भारत के सवालों के जवाब में IMF ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान ने लोन प्राप्त करने के सभी नियमों का पालन किया है। यह राहत पैकेज उसी समय दिया गया था जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। भारत ने आईएमएफ से अपील की थी कि पाकिस्तान को यह लोन न दिया जाए, क्योंकि इन धनराशियों का उपयोग पाकिस्तान आतंकवादियों को बढ़ावा देने के लिए करता है।

अपने बचाव में क्या बोला IMF?

IMF संचार विभाग की निदेशक जूली कोजैक ने कहा कि आईएमएफ ने पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान को दी गई एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (ईएफएफ) की समीक्षा की और उसके आधार पर बोर्ड ने 9 मई को राशि देने को मंजूरी दी थी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि अगर राशि का गलत इस्तेमाल हुआ तो अगली समीक्षा में इस बात का ख्याल जरूर रखा जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने की 50 फीसदी टैरिफ लगाने की सिफारिश, ऐलान के बाद गिरे लग्जरी ब्रांड्स के शेयर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola