Fateh 2 Missile Explainer: पाकिस्तान की फतेह-2 मिसाइल की रेंज कितनी? जो सिरसा में ढेर

India Pakistan Tension: सीमा तनाव के बीच पाकिस्तान की एडवांस फतेह-2 मिसाइल को भारतीय एयर डिफेंस ने सिरसा में हवा में ही नष्ट कर दिया। जानें फतेह-2 की ताकत और कैसे भारत की मिसाइल तकनीक ने इसे धूल चटा दी।

IMAGE (41)
विज्ञापन

India Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान की हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल फतेह-2 को हरियाणा के सिरसा में हवा में ही ध्वस्त कर दिया है। पड़ोसी मुल्क को अपनी इस एडवांस मिसाइल पर बहुत गर्व है, मगर भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही इसे नष्ट कर उन्हें गहरी चोट पहुंचाई है। 10 मई की सुबह को भी पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल से हमला किया था। पाकिस्तान अब लंबी दूरी वाली मिसाइलों से भारत के शहरों को निशाना बना रहा है। मगर भारत इन हमलों का जोरदार जवाब दुश्मन को दे रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं फतेह-2 मिसाइल के बारे में सबकुछ।

फतेह-2 कितनी पावरफुल?

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के पास मौजूद फतेह-2, फतेह-1 का उन्नत संस्करण है, जो ईरान के एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ऑर्गनाइजेशन द्वारा विकसित एक छोटी दूरी की, सड़क पर चलने वाली, ठोस सॉलिड-प्रोपेलेंट मिसाइल है। बता दें कि इस मिसाइल को साल 2021 में सफलतापूर्वक परीक्षण करके पाकिस्तान ने अपनी सेना में शामिल किया था।

विज्ञापन

मिसाइल की खासियत

बात करें अगर इस मिसाइल की रेंज की तो, यह 250 से 400 किलोमीटर की है। इस मिसाइल की लंबाई लगभग 8.86 मीटर है। पाकिस्तानी मिसाइल का डायामीटर 0.61 मीटर है। वजन लगभग 3,450 किलोग्राम है। वहीं, यह मिसाइल 500 किलोग्राम तक का उच्च विस्फोटक वारहेड ले जा सकता है।

यह मिसाइल अपनी मारक क्षमता और सटीकता के लिए जानी जाती है। फतेह-2 की तुलना यूएस की HIMARS और चीन की PHL-सीरीज सिस्टम से की जाती है। मगर भारत के एयर सिस्टम के आगे ये मिसाइलें धूल बराबर रही। बताया जाता है कि यह मिसाइल दुनिया की खतरनाक मिसाइलों में से एक है।

विज्ञापन

इंडियन एयर डिफेंस के आगे नहीं टिकी फतेह-2

  • डीआरडीओ द्वारा विकसित मिसाइलें पाकिस्तान की फतेह-2 से अधिक सक्षम और उन्नत हैं। यहां जानें भारतीय मिसाइलों के बारे में:
  • पिनाका MBRL की रेंज 75 किलोमीटर है। यह गाइडेड और तेज फायरिंग करने में सक्षम है।
  • Pralay SRMB की रेंज 150 से 200 किमी है। इसका स्ट्राइक रेट बेहद सटीक है।
  • BrahMOS, जो एक सुपरसोनिक- मल्टी प्लेटफॉर्म मिसाइल है की रेंज 290 से 450 किमी के बीच है। यह मिसाइल जमीन के अदंर, समुद्र तल और हवाई तरीके से हमला करने में सक्षम है।

Agni Series की रेंज 700-5000+ किमी है। इस मिसाइल की मदद से परमाणु भी लॉन्च किया जा सकता है।

मिसाइल का ऑपरेशनल यूज

फतेह-2 का इस्तेमाल ईरान द्वारा सैन्य अभियानों में किया गया है, विशेष रूप से सीरियाई गृहयुद्ध और इराक में कुर्द असंतुष्टों पर हमले (2018) और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों (2020) में। इसे कथित तौर पर सीरिया (एम-600 के रूप में) और हिज्बुल्लाह को भी निर्यात किया जाता है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात फिर पाकिस्तान ने किया हमला

पाकिस्तान ने शुक्रवार को एकबार फिर से जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 जगहों पर मिसाइल अटैक की कोशिश की थी। रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम कर इन्हें सफलतापूर्वक रोक दिया है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के शहरों रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस, पंजाब के शोरकोट में रफीकी एयरबेस और चकवाल के मुरीद एयरबेस पर अटैक किया। ये सभी पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकाने हैं।

पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में भी विस्फोट हुए हैं, जिनमें रावलपिंडी के 2 शहर, लाहौर और इस्लामाबाद के शहर भी शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ