भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाज़ी जारी है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भले ही विभिन्न देशों द्वारा तनाव कम करने के प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन भारत के साथ संघर्ष की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा, “समय के साथ संघर्ष की संभावनाएं कम नहीं, बल्कि बढ़ रही हैं। अगर कोई उल्लंघन होता है, तो हमें जवाब देना होगा। हमारी प्रतिक्रिया के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
क्या बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री?
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा है कि जितनी ताकत हमारे खिलाफ इस्तेमाल की जाएगी, हम उससे ज्यादा ताकत से जवाब देंगे।” ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईश्वर संघर्ष की स्थिति को टालने में मदद करें।
‘भारतीय सेना को खुली छूट’
वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग की। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ करारा प्रहार हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। पीएम ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास जताया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना और सुरक्षाबलों को हमारी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता है।
पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग
पीएम आवास पर हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद थे। इसके साथ ही थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा CDS भी इस मीटिंग में थे। करीब डेढ़ घंटे तक यह बैठक चली थी।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 hr agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
5 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
5 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
13 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
14 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
16 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines