---विज्ञापन---

दुनिया

‘भारत को बातचीत में कोई तीसरा मंजूर नहीं’, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खोली ट्रंप की पोल

भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने यह युद्ध रुकवाया. भारत ने हमेशा इस दावे को खारिज किया है. अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी स्पष्ट किया है कि भारत किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं चाहता और सिर्फ सीधे बातचीत पर जोर देता है. डार ने कहा कि पाकिस्तान शांति प्रिय देश है और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी से भीख नहीं मांगी जा रही.

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कहते रहे कि उन्होंने इस युद्ध को रुकवा दिया है. उन्होंने यह बयान कई बार दिया है. इसको लेकर देश में विवाद खड़ा हुआ और राजनीति हुई लेकिन भारत हमेशा कहता रहा कि युद्ध रुकवाने में किसी तीसरे का हाथ नहीं था. अब यही बात पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बड़ा बयान दिया है.

क्या बोले पाकिस्तान के विदेश मंत्री?

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कहना है कि भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन भारत द्विपक्षीय बातचीत करना चाहता है, जुलाई में जब हम अमेरिका के विदेश मंत्री से मिले तो उसने पूछा था कि हमारी बातचीत का क्या हुआ? इस पर उन्होंने कहा था कि भारत किसी और को बातचीत में शामिल नहीं करना चाहता. वह सीधे पाकिस्तान से ही बात करेगा.

---विज्ञापन---

इशाक डार का कहना है कि हम भी उनसे भीख नहीं मांग रहे हैं, हम तो शांति प्रिय देश हैं, हम बातचीत के लिए तैयार हैं.

इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या बोले इशाक डार?

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या भारत के साथ कोई बातचीत चल रही है? क्या कोई तीसरा पक्ष इसमें शामिल है? क्या आप तीसरे पक्ष की भागीदारी के लिए तैयार हैं?” इस पर उन्होंने कहा कि हमें तीसरे पक्ष की भागीदारी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भारत स्पष्ट रूप से कह रहा है कि यह एक द्विपक्षीय मामला है. हमें द्विपक्षीय बातचीत से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बातचीत व्यापक होनी चाहिए. आतंकवाद, व्यापार, अर्थव्यवस्था, जम्मू-कश्मीर जैसे सभी विषयों पर, जिन पर हम पहले भी चर्चा कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ट्रंप और पाक पीएम शहबाज शरीफ की हो सकती है मुलाकात, न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान होगी बातचीत

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के जरिए युद्धविराम का प्रस्ताव आया था और यह भी सुझाव दिया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी स्वतंत्र स्थान पर बातचीत हो. जब पाकिस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से ट्रंप के मध्यस्थता के दावे के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत हमेशा से कहता रहा है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है. उन्होंने कहा कि जब मैं 25 जुलाई को वाशिंगटन में रुबियो से मिला तो मैंने उनसे पूछा कि बातचीत का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का साफ कहना है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है।

First published on: Sep 16, 2025 05:36 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola