Asim Munir: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान अपनी हार को छुपाने के लिए नए-नए बयान दे रहा है। जीत दिखाने के लिए कभी पड़ोसी देश ने असीम मुनीर को तुरंत सेनाध्यक्ष बना दिया गया। वह इस फैसले से ये बताने की कोशिश कर रहा है कि भारत के खिलाफ हमें कामयाबी मिली है। हालांकि, हर बार पाकिस्तान अपने ही किए में फंस जाता है। हाल ही में असीम मुनीर अमेरिका पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने संबोधन में भारत का मजाक उड़ाने की नाकाम कोशिश की। उन्होंने भारत की तुलना मर्सिडीज से और पाकिस्तान की तुलना डंप ट्रक से कर दी। फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
क्या बोलकर फंस गए मुनीर?
जनरल असीम मुनीर फ्लोरिडा के टैम्पा में एक पाकिस्तानी सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां पर उन्होंने पाकिस्तान की बढ़ाई करने के लिए भारत की तुलना मर्सिडीज से कर दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने कहा कि ‘भारत के हाईवे पर चमकती हुई मर्सिडीज चल रही हैं। वहीं, पाकिस्तान बजरी से भरा डंप ट्रक है।’ उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि ‘अगर ट्रक कार से टकरा जाता है, तो इसमें ज्यादा नुकसान किसका है?
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में एक और तख्तापलट की तैयारी, जरदारी को हटाकर मुनीर बन सकते हैं राष्ट्रपति
असीम मुनीर ने भारत पाकिस्तान के संघर्ष में जीत को लेकर कहा कि ‘अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछेंगे कि आप हारे हैं या जीते हैं, तो उनका कहना होगा कि हमारा चीफ फील्ड मार्शल बन गया है, हम जीते होंगे, इसीलिए वह फील्ड मार्शल बना है।’
सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल
इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मुनीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स मुनीर की फोटो और उनकी कही बातों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान का फील्ड मार्शल अपने ही देश की बेइज्जती करा रहा है। कोई कैसे ऐसा कर सकता है। यूजर्स असीम मुनीर को एक असफल सेनाध्यक्ष बता रहे हैं। असीम
ये भी पढ़ें: ‘मुझे कोई नुकसान हुआ तो आर्मी चीफ मुनीर होंगे जिम्मेदार’, इमरान खान ने जेल से किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
17 mins ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
29 mins agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
43 mins agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
8 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
16 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
17 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
18 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
20 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
22 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines