हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला से रेप करने वाले डॉक्टर विभोर गर्ग को नौकरी से निकाला गया, ट्रिब्यूनल की टिप्प्णी- पेशे से की गद्दारी

विज्ञापन
Rapist Doctor Vibhor Garg

Rapist Doctor Vibhor Garg Expelled From Job: डॉक्टर लोगों के रक्षक होते हैं। लोगों का जीवन बचाकर भगवान का दूसरा रूप कहलाते हैं, लेकिन एक डॉक्टर ने चिकित्सा की दुनिया को बदनाम करने का काम किया है। इस डॉक्टर का नाम है विभोग गर्ग, जिसे एक महिला से बलात्कार करने और किसी को बताने पर कैंची से मारने की धमकी देने पर 11 साल की सजा दी गई है। अब इस डॉक्टर को नौकरी से भी निकाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: टेक्सास के DFW एयरपोर्ट पर नग्न घूम रहा शख्स हिरासत में, देखिए वायरल वीडियो

यूनाइटेड किंगडम के साउथ यॉर्कशायर की घटना

मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ट्रिब्यूनल के सर्विस पैनल द्वारा यह फैसला लिया गया। पैनल का कहना है कि विभोर गर्ग ने अपने पेशे और मरीजों के साथ गद्दारी की है, इसलिए वह इस पेशे में रहने लायक नहीं है। उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है। उनके व्यवहार ने डॉक्टरी पेशे में जनता के विश्वास को कम कर दिया है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना UK के साउथ यॉर्कशायर की है।

विज्ञापन

भारत में बड़ौदा विश्वविद्यालय से डिग्री लेने वाले विभोर गर्ग का कहना है कि उसे मेडिकल ट्रिब्यूनल की जांच और इसके नतीजे में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि उसे वैसे भी देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। वह भी तनावमुक्त जीवन जीने के लिए देश छोड़ना चाहता है। वह ट्रिब्यूनल की जांच में भी शामिल नहीं होना चाहता। साउथ यॉर्कशायर पुलिस के अनुसार, विभोर गर्ग विगन में किंग स्ट्रीट का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें: ‘पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं’, विवादों के बीच पंजाबी सिंगर शुभ का नया इंस्टा पोस्ट

विज्ञापन

जमानत मिलने के बाद पीड़िता को धमकाया गया

पुलिस के अनुसार, उसने शेफ़ील्ड में रात के दौरान पीड़िता के साथ उसी पते पर रहते हुए ज़बरदस्ती की। उसे पकड़कर कैंची से डराया। उसके मुंह पर टेप लगा दिया और उसके हाथों को उसकी पीठ के पीछे बांधने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन पूछताछ में उसने हमले से इनकार किया है। ऐसे में उससे आगे की पूछताछ होने तक उसे जमानत दे दी गई।

बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद विभोर गर्ग ने पीड़िता से बार-बार संपर्क किया कि अगर उसने अपना आरोप वापस नहीं लिया तो वह बलात्कार की रिकॉर्डिंग जारी कर देगा और खुद को मार डालेगा, जैसा कि पैनल ने सुना। आरोपी को पिछले साल सितंबर में बोर्नमाउथ से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद फरवरी 2023 में शेफ़ील्ड क्राउन कोर्ट में उसे 11 साल की सजा सुनाई गई थी। अब नौकरी से निकाला गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola