हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Operation Ajay: इजरायल-हमास युद्ध के बीच भारत का बड़ा ऐलान, भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू

Operation Ajay: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रहा हूं।

विज्ञापन
India launches ‘Operation Ajay' to bring back citizens from Israel S Jaishankar

Operation Ajay: भारत ने इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए बुधवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने का ऐलान कर दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- हमारे जो नागरिक इजरायल से वापस आना चाहते हैं, उनकी वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रहा हूं। इसके तहत विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

ऑपरेशन अजय के तहत तेल अवीव से पहली फ्लाइट गुरुवार को आएगी। इस फ्लाइट में इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिक होंगे। भारतीय दूतावास ने पहली फ्लाइट से भारत लौटने के इच्छुक लोगों की लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन

वहीं इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि इस युद्ध में फिलहाल एक भी भारतीय हताहत नहीं है। बताया जा रहा है कि भारत इजरायल से 18 हजार से ज्यादा नागरिकों की कोशिश में जुटा है।

ताजा रिपोर्ट की बात करें तो बुधवार को इजरायल की सेना ने उत्तरी भाग में रॉकेट सायरन सक्रिय होने पर लेबनान से घुसपैठ का संदेह जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि लेबनान से इजरायली हवाई क्षेत्र में संदिग्ध घुसपैठ के संबंध में एक रिपोर्ट मिली है। सेना के होम फ्रंट कमांड ने बड़े पैमाने पर हमले की आशंका से डर से बीट शीन, सफेड और तिबरियास शहरों के निवासियों को अगली सूचना तक आश्रयों में रहने के लिए कहा है। हमास के आतंकी इजरायल के कई शहरों में घुसकर लोगों का कत्लेआम कर रहे हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने आतंकियों के इस काम को ISIS से भी बदतर बताया है।

विज्ञापन

इस युद्ध में अब तक इजरायल के 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि गाजा में की गई जवाबी कार्रवाई से 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। युद्ध में अमेरिका और भारत ने इजरायल का समर्थन किया था। पीएम मोदी इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत कर उन्हें समर्थन दे चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola