'हालात ठीक नहीं, स्टूडेंट्स ज्यादा अलर्ट रहें...', कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
Edited By Bhola Sharma

India-Canada Relation
Edited By Bhola Sharma

India-Canada Relation
India-Canada Relation Updates advisory for Indian nationals and students: कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी दी है। वहीं, कनाडा ने मंगलवार को भारत के कुछ हिस्सों में न जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की। बुधवार को भारत ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा कि कुछ जगहों पर हालात ठीक नहीं है। इसलिए खासकर स्टूडेंट बेहद अलर्ट रहें।
India issues advisory for Indian nationals and students in Canada
"In view of growing anti-India activities and politically-condoned hate crimes and criminal violence in Canada, all Indian nationals there and those contemplating travel are urged to exercise utmost caution.… pic.twitter.com/G6cmhSuGfb
— ANI (@ANI) September 20, 2023
मंगलवार रात कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह भारत के साथ तनाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन भारत को इन मुद्दों को गंभीरता से लेना होगा। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उन्हें ताजा हालातों को देखकर जानकारी दी है।
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय डिप्लोमैट को निकाल दिया। जवाब में भारत ने भी कनाडा के डिप्लोमैट को एक्सपेल किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: