फिर भारत के करीब आ रहे मुइज्जू, मालदीव को 50 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद

भारत ने मालदीव को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता दी है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ल खलील ने इस मौके जमकर भारत सरकार की तारीफ की। बता दें कि भारत ने यह ऋण सहायता मुइज्जू सरकार के कहने पर दी है।

India Maldives relations

India Maldives relations

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच भारत ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के माध्यम से मालदीव को वित्तीय सहायता प्रदान की। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने ट्वीट किया, “मैं 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के माध्यम से मालदीव को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भारत सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। यह समय पर की गई सहायता मालदीव और भारत के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है और आर्थिक लचीलेपन के लिए राजकोषीय सुधारों को लागू करने के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों का समर्थन करेगी।”

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ल खलील ने इस मौके जमकर भारत सरकार की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं भारत सरकार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के जरिए मालदीव को वित्तीय सहायता प्रदान की। उनका यह कदम मालदीव और भारत के बीच घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।

भारतीय उच्चायोग ने इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है। जिसमें भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी और भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत महत्वपूर्ण भागीदार बताया। उच्चायोग ने आगे लिखा कि यह एक गर्वमेंट टू गर्वमेंट एग्रीमेंट हैं। मालदीव को यह मदद आपातकालीन वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए दी गई है। मालदीव भारत का महत्वपूर्ण मैरिटाइम पड़ोसी है देश की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा है। बता दें कि साल 2019 से हर साल एसबीआई इस तरह के इंटरेस्ट फ्री कई ट्रेजरी बिल मालदीव को देता है।

बता दें कि भारत ने यह ऋण सहायता मुइज्जू सरकार के कहने पर दी है। बता दें कि मालदीव सरकार के अनुरोध पर भारतीय स्टेट बैंक ने एक और साल के लिए मालदीव के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सरकारी ट्रेजरी बिल की सदस्यता ली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ