India Pakistan Tension : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कार्रवाई की। भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया, जिससे पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में यह मुद्दा उठाया, जहां भारत ने करारा जवाब दिया और बताया कि सिंधु जल समझौता क्यों सस्पेंड किया गया?
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पानी के लिए गिड़गिड़ा रहा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सिंधु जल समझौते (IWT) पर पाकिस्तान की दलील को ध्वस्त कर दिया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा पाकिस्तान ने आईडब्ल्यूटी (IWT ) की मूल भावना का तिरष्कार किया, इसलिए भारत ने यह समझौता तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान ने IndiGo विमान को नहीं दिया रास्ता तो IAF ने इस तरह कराई लैंडिंग’, इंडियन एयरफोर्स का सामने आया बयान
यूएन में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
उन्होंने यूएन में कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 3 लड़ाइयां लड़ीं और हजारों आतंकी हमले कराए। आम भारतीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। भारत ने फिर दोहराया- जब तक पाकिस्तान आतंकवाद प्रायोजित करेगा तब तक सिंधु जल समझौता स्थगित रहेगा। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने संयुक्त राष्ट्र में सशस्त्र संघर्ष में जल की सुरक्षा-नागरिक जीवन की सुरक्षा विषय पर बोलते हुए यह बात कही।
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान बढ़ा तनाव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान ने नापाक हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने ड्रोन और मिसाइलों को आसमान में ही मार गिराया। पिटने के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे भारत ने मान लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी ने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर ही बातचीत होगी।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने 23 जून तक बंद किया एयरस्पेस, शहबाज सरकार ने जारी किया NOTAM
संबंधित खबरें
जेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
42 mins agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
3 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
5 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
6 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
6 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
9 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
9 hrs agoLIVE: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी
9 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
22 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines