Hindu Temple In Leicester: यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर स्थित मंदिर में तोड़फोड़ और भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा भारत ने कड़ी निंदा की है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने आज अपने बयान में कहा कि हमने इस मामले को ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मजबूती से उठाया है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हम अधिकारियों से प्रभावित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान करते हैं।
लीसेस्टर पुलिस ने एक बयान में कहा कि हिंसा में शामिल होने के आरोप में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लीसेस्टर पुलिस ने कहा कि वे मेल्टन रोड पर एक धार्मिक स्थल के बाहर एक झंडे को गिराए जाने के मामले की जांच कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – अंतिम विदाई कार्यक्रम शुरू, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद
हिंदू समूहों ने लगाए जय श्री राम के नारे
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में विरोध करने वाले हिंदू समूहों को जय श्री राम के नारे लगाते हुए भी दिखाया गया है। दूसरे पक्ष ने इन समूहों पर लीसेस्टर में मुसलमानों के स्वामित्व वाली संपत्तियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। दोनों ही पक्षों से लीसेस्टर पुलिस ने शांति का आह्वान किया है।
बता दें कि 28 अगस्त को दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के बाद प्रशंसकों के बीच झड़प के बाद से शहर में हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। स्थानीय पुलिस ने कहा कि हम लीसेस्टर में हिंसा, अव्यवस्था या धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही शांति और बातचीत का आह्वान करना जारी रखते हैं। हमारी जांच बड़े पैमाने पर जारी है।
अभी पढ़ें – अंतिम विदाई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने की प्रार्थना, यीशु की इस सीख को दोहराया
पुलिस ने कहा है कि मामलों को नियंत्रण में करने के लिए घुड़सवार पुलिस इकाई समेत कई पुलिस बलों को तैनात किया गया है। शांति बहाल करने के लिए डिस्पर्सल और स्टॉप-एंड-सर्च शक्तियों का भी इस्तेमाल किया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
5 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
6 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
11 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines