India Canada Row: कनाडा को एक बार फिर भारत ने करारा जवाब दिया है। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कनाडा से 26 बार भारत ने आतंकियों और दूसरे वॉन्टेड लोगों को सौंपने की मांग की है। लेकिन 26 प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद भी ये लोग खुलेआम घूम रहे हैं। कनाडा ने इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। उल्टा आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का झूठा दोष भारत पर मढ़ दिया। कनाडा से भारत ने सबूतों की डिमांड की थी। लेकिन कनाडा इस बाबत कोई सबूत भारत को नहीं दे पाया।
यह भी पढ़ें : गुरपतवंत पन्नू Air India की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी से पलटा, अमेरिका का SFJ चीफ को लेकर बड़ा दावा
कनाडा में भारत के कई बदमाश छिपे बैठे हैं। उन लोगों को कनाडा ने शह दी है। अधिकतर अपराधियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप हैं। कनाडा से भारत मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल गुरजीत सिंह और गुरजिंदर सिंह की डिमांड कर चुकी है। लखवीर सिंह और अर्शदीप सिंह की डिमांड भारत की ओर से की गई है। लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को वहीं से ऑपरेट किया जा रहा है। लेकिन कनाडा उसके साथियों की जानकारी दिए जाने के बाद भी एक्शन नहीं ले रहा। विदेश मंत्रालय के अनुसार जयशंकर की इस्लामाबाद यात्रा सिर्फ एससीओ की बैठक से जुड़ी थी। पाकिस्तान के साथ किसी और तरीके से बातचीत नहीं हुई।
अमेरिका-भारत कर रहे सहयोग
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सुरक्षा कारणों से भारत आई हैं। वे अभी भी यहीं हैं। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत ने कभी भी हरदीप सिंह निज्जर की डिमांड नहीं की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कनाडा पर आरोप लगाया कि अलगाववादी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके वहां भारत विरोधी गिरोहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के होने के संदर्भ में विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अलग मामला है। अमेरिका में भारत की हाई लेवल टीम गई हुई है। दोनों देश एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। वहीं, कनाडा और निज्जर प्रकरण इससे अलग है।
यह भी पढ़ें : इधर Trudeau ने खालिस्तानी मूवमेंट पर कार्रवाई का भरोसा दिया; उधर पीठ पीछे कनाडा में हो गया रेफरेंडम पास, लेकिन अच्छी बात…
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
58 mins agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
3 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
12 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
13 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines