India Canada Tension : भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव अपने चरम पर है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का दावा है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारतीय एजेंटों का हाथ है और उनके पास इसके सबूत हैं। वहीं भारत ने कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो के इस दावे को मनगढंत और बेतुका बताते हुए खंडन किया है। साथ ही भारत ने कनाडा से इस संबंध में सबूत भी मांगे हैं, जो मुहैया कराने में कनाडा अब तक असफल रहा है।
हालांकि पीएम ट्रूडो ने दावा किया है कि कई हफ्तों पहले ही कनाडा ने भारत को इसके सबूत सौंप दिए हैं। कनाडा का कहना है कि अमेरिका ने उसे इस संबंध में सबूत सौंपा था। इस बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने अपने देश के साथ भारत के संबंध को काफी महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही उनका कहना है कि कनाडा इस आरोप की गहराई से जांच करना चाहता है।
कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने ग्लोबल न्यूज़ को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि ‘हम समझते हैं कि यह भारत के साथ हमारे संबंध चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। हम खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्याकांड की गहराई से जांच करना और सच्चाई तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है।’
आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश दूत डेविड कोहेन ने दावा किया कि ‘फाइव आईज़’ साझा खुफिया सूचना के आधार पर ही प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर अपने आरोप को सार्वजनिक किया। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते, कनाडा के प्रधान मंत्री ने भारतीय एजेंट पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पीछे हाथ होने का आरोप था। इसके बाद कनाडा ने भारतीय राजयनिक पवन कुमार राय को भारत वापस भेजा दिया था। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडाई राजनयिक को पांच दिन भारत छोड़ने के निर्देश दिया था।
आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में कनाडा के सरे में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
3 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
4 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
5 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines