---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन है निखिल गुप्ता, जिस पर खालिस्तानी आतंकी पन्नू को मारने के आरोप लगे, साजिश का कैसे हुआ खुलासा?

Who Is Nikhil Gupta: पन्नू की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया, लेकिन मामले में निखिल गुप्ता नामक शख्स पर आरोप लगे, जिसके बारे में कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं।

---विज्ञापन---

Who is Nikhil Gupta Alleged To Plot To Kill Pannun: सिख फॉर जस्टिस प्रमुख खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रची गई है, जिसे अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। साथ ही अमेरिकी न्याय विभाग ने भारत पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। मामले में भारत के रहने वाले निखिल गुप्ता उर्फ निक का नाम आया है। हालांकि अभी दस्तावेजों में निखिल का नाम नहीं है, लेकिन फ़ाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में पन्नू की हत्या की साजिश रचने का खुलासा करते हुए निखिल गुप्ता पर आरोप लगाए हैं।

 

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं कि निखिल गुप्ता है कौन…

1. 52 वर्षीय निखिल गुप्ता भारतीय मूल का नागरिक है और न्यूयॉर्क में रहता है। उसे निक भी कहा जाता है। निखिल गुप्ता इस समय चेक अधिकारियों की गिरफ्त में है। उस पर आरोप लगा है कि उसने पन्नू को मारने के लिए बदमाशों को हायर किया। इसके लिए वह किसी भारतीय एजेंसी के CC-1 नामक अधिकारी से निर्देश ले रहा था।

---विज्ञापन---

2. CC-1 नामक अधिकारी के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि वह भारत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में काम कर चुका है। उसी ने पन्नू की हत्या की साजिश रची और उसे मारने के निखिल गुप्ता को हायर किया। एक लाख US डॉलर में पन्नू की हत्या करने की डील हुई। डील के अनुसार, पहली किस्त भी अदा कर दी गई थी।

3. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निखिल को पन्नू से जुड़ी जानकारियां देकर उसे जल्द से जल्द ठिकाने लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि हर हाल में पन्नू को मारना है। इसी भारतीय अधिकारी और निखिल गुप्ता के तार हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भी जुड़ रहे हैं। शक है कि इन दोनों ने ही निज्जर को मरवाया और अब पन्नू को मारना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

4. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन पुलिस को निखिल गुप्ता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उसे जून 2023 में चेक गणराज्य की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि ब्रिटेन के एक मीडिया हाउस ने दावा किया है कि अमेरिका की धरती पर पन्नू की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। यह दावा अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया गया है।

---विज्ञापन---

5. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पन्नू की हत्या करने की कोशिश करने का आरोप भारत पर लगाया है, जिसका जवाब भी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत-अमेरिका ने हाल ही में दोनों देशों की सुरक्षा पर चर्चा के दौरान अपराधियों, आतंकवादियों को लेकर कुछ जानकारियां एक दूसरे से शेयर की थीं। यह जानकारियां दोनों देशों के लिए चिंता का विषय हैं। दोनों ने उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। भारत इन सूचनाओं को गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि यह देश के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर असर डालती हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

---विज्ञापन---

N24 Whatsapp Group

First published on: Nov 30, 2023 07:29 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola