कौन है आगा खान? जिसकी वजह से ट्रूडो पर लगा बदनामी का दाग, मांगनी पड़ी थी माफी!
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Aga khan justin trudeau controversy: भारत और कनाडा के बीच इस समय तनाव चरम पर चल रहा है। लगातार कनाडाई प्रधानमंत्री के भारत पर आरोपों के बाद दोनों देशों में कड़वाहट बढ़ रही है। लेकिन इसी बीच एक पुराना मामला बेहद चर्चा बटोर रहा है। जो 2016 का है, जब कनाडा के पीएम परिवार के साथ एक निजी आईलैंड पर छुट्टियां बिताने गए थे। ये बहामास के निकट बताया जा रहा है। जिसके कारण उनके ऊपर बड़ा दाग लगा था। आईलैंड की एक पार्टी, जो आगा खान की थी, वह पीएम के लिए परेशानी बन गई थी।
इस पार्टी में ट्रूडो पर महंगे तोहफे लेने के आरोप लगे थे। नियम तोड़ने के कारण वे ट्रोल हुए थे। बताया जाता है कि बाद में ट्रूडो ने इसके लिए माफी मांगी थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आगा खान को आध्यात्मिक गुरु भी कहा जाता है। आगा खान को दुनियाभर के धन कुबेरों में शुमार किया जाता है। इनके पास यूके, स्विट्जरलैंड, कनाडा, फ्रांस और पुर्तगाल की नागरिकता भी है। आगा खान लगभग 800 मिलियन डॉलर के मालिक बताए गए हैं।
विशेष नस्ल के 800 घोड़े इनके पास
दादा सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खान III के उत्तराधिकारी आगा खान रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनको घुड़सवारी का शौक है, जो लगातार अपनी विरासत को बढ़ा रहे हैं। उनके पास फ्रांस और आयरलैंड में विशेष नस्ल के 800 घोड़े बताए जाते हैं। कीनिया में उनके पास कई बागान हैं। वहीं, कई होटल पाकिस्तान में भी बताए गए हैं। आगा खान अपने प्राइवेट प्लेन से घूमते रहते हैं।
दुनिया के कई देशों में उनकी संपत्ति
उनके पास यूएस, आयरलैंड और पेरिस में कई होटल, घर, फॉर्म हाउस, विला और झीलें हैं। उनको अपने पिता से काफी संपत्ति मिली थी। जो दुनिया के कई देशों में फैली हुई है। जो आईलैंड उनके पास है, उसमें पार्टी करके ही ट्रूडो विवादों से घिर गए थे। आगा खान स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पैदा हुए थे। 13 दिसंबर 1936 उनकी जन्मतिथि है। जिनका काफी देशों में अब कारोबार फैला है। वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पासआउट हैं। कई कंपनियों में उनका निवेश है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: