India Canada diplomatic row: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। ट्रूडो ने राजनयिक विवाद के बीच कहा है कि भारत की कार्रवाइयां दोनों देशों में रह रहे लाखों लोगों का जीवन कठिन बना रही है। इससे वीजा सेवाओं पर असर हो सकता है। इन सेवाओं में देरी हो सकती है। ट्रूडो का बयान 41 राजनयिकों को वापस बुलाए जाने के बाद आया है।
कनाडा ने इस बीच कहा कि भारत की ओर से धमकी दी गई थी। भारत ने कनाडाई राजनयिकों की छूट वापस लेने को लेकर दबाव बनाया था। अब ट्रूडो ने कहा है कि भारत और कनाडा में लाखों लोगों की लाइफ को कठिन बनाने की कोशिश हो रही है। भारत कूटनीति के बुनियादी सिद्धांत का उल्लंघन कर रहा है। जो सही नहीं है। ओंटारियों के ब्रैंपटन में कनाडाई पीएम मीडिया से रूबरू हुए।
यह भी पढ़ें-घुटने लगा ‘दम’…दिल्ली का AQI 195 पहुंचा, NCR में फरीदाबाद की हवा सबसे खराब; आज से बिगड़ सकते हैं हालात
इस दौरान कहा कि मुझे उन लाखों कनाडाई लोगों की चिंता है, जो कहीं न कहीं भारतीय उपमहाद्वीप से ताल्लुक रखते हैं। मुझे उन लोगों की भलाई और खुशी की चिंता है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनयिकों के वापस आने से अब यात्रा और व्यापार में दिक्कतें होंगी। जो भारतीय कनाडा में पढ़ रहे हैं, उनके लिए भी मुश्किलें होंगी। चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में अपने वाणिज्य दूतावासों में भी कनाडा अब निजी सेवाओं पर रोक लगाएगा।
कनाडा की आबादी में 5 फीसदी इंडियन
कनाडा ने अपने भारत में रह रहे नागरिकों को भी नई दिल्ली स्थित उच्चायोग जाने की बात कही है। बता दें कि कनाडा में लगभग 20 लाख भारतीय रहते हैं, जो उसकी आबादी का 5 फीसदी हैं। कनाडा में लगभग हर साल हजारों भारतीय स्टूडेंट जाते हैं। स्टडी परमिट होल्डर्स लगभग 40 फीसदी हैं। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उस आरोप को खारिज कर दिया था, जिसमें वियना समझौते के उल्लंघन का आरोप था।
ट्रूडो के आरोपों के बाद खराब हुआ माहौल
भारत ने कहा था कि वह दोतरफा राजनयिक समानता सुनिश्चित करना चाहता है। भारत ने कहा था कि वह समता के कार्यान्वयन को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन का प्रयास नहीं कर रहा है। भारत के खिलाफ कनाडा की पीएम ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद से संबंध खराब हो रहे हैं। ट्रूडो ने कहा था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंटों का हाथ है। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था। निज्जर को 2020 में आतंकी घोषित किया गया था।
संबंधित खबरें
ना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
12 mins agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
3 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
3 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
3 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
14 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
16 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
19 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines