India-Canada foreign ministers Secret meeting in US: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा-भारत के बीच राजनयिक गतिरोध जारी है। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कुछ दिन पहले वाशिंगटन में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की है। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने स्थिति से परिचित लोगों का हवाला देते हुए ये रिपोर्ट दी है। हालांकि अब तक न तो भारत और न ही कनाडा के विदेश मंत्रालय ने इस मीटिंग की पुष्टि की है।
तनावपूर्ण राजनयिक स्थिति को हल करने के प्रयास
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कनाडाई सरकार भारत के साथ तनावपूर्ण राजनयिक स्थिति को हल करने के प्रयास कर रही थी। दरअसल, भारत ने कनाडाई राजनयिकों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कनाडा को अपनी ‘डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी’ खाने का डर है। कनाडाई विदेश मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे इस मुद्दे को निजी तौर पर सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
राजनयिकों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं
कनाडाई मंत्री ने भारत में राजनयिक कर्मचारियों को कम करने के निर्देश के बाद कहा- हम भारत सरकार के संपर्क में हैं। हम कनाडाई राजनयिकों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इसके लिए निजी तौर पर बातचीत करना जारी रखेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि राजनयिक बातचीत तब सबसे अच्छी होती है जब वे निजी रहती हैं।
ये भी पढ़ें: जिस युवक को एडमिशन देने से 16 यूनिवर्सिटीज ने किया इनकार, Google ने उसे इस बड़े पद पर दी नौकरी
कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी कहा कि कनाडा भारत के साथ इस स्थिति को और बढ़ाना नहीं चाहता। उन्होंने पुष्टि की है कि कनाडा भारत के साथ जिम्मेदारीपूर्वक जुड़ना जारी रखेगा। कनाडा के सीटीवी न्यूज की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि देश ने भारत से लगभग 30 राजनयिक स्टाफ सदस्यों को कुआलालंपुर या सिंगापुर में ट्रांसफर कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 hr agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
2 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
6 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
16 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines