---विज्ञापन---

भारत-कनाडा के विदेश मंत्री के बीच अमेरिका में सीक्रेट मीटिंग! क्या सुधरने जा रहे हैं रिश्ते?

India-Canada foreign ministers Secret meeting in US: ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने स्थिति से परिचित लोगों का हवाला देते हुए ये रिपोर्ट दी है।

India-Canada foreign ministers Secret meeting in US: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा-भारत के बीच राजनयिक गतिरोध जारी है। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कुछ दिन पहले वाशिंगटन में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की है। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने स्थिति से परिचित लोगों का हवाला देते हुए ये रिपोर्ट दी है। हालांकि अब तक न तो भारत और न ही कनाडा के विदेश मंत्रालय ने इस मीटिंग की पुष्टि की है।

तनावपूर्ण राजनयिक स्थिति को हल करने के प्रयास

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कनाडाई सरकार भारत के साथ तनावपूर्ण राजनयिक स्थिति को हल करने के प्रयास कर रही थी। दरअसल, भारत ने कनाडाई राजनयिकों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कनाडा को अपनी ‘डिप्लोमैटिक इम्यूनिटी’ खाने का डर है। कनाडाई विदेश मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे इस मुद्दे को निजी तौर पर सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

राजनयिकों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं

कनाडाई मंत्री ने भारत में राजनयिक कर्मचारियों को कम करने के निर्देश के बाद कहा- हम भारत सरकार के संपर्क में हैं। हम कनाडाई राजनयिकों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इसके लिए निजी तौर पर बातचीत करना जारी रखेंगे क्योंकि हमारा मानना ​​है कि राजनयिक बातचीत तब सबसे अच्छी होती है जब वे निजी रहती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जिस युवक को एडमिशन देने से 16 यूनिवर्सिटीज ने किया इनकार, Google ने उसे इस बड़े पद पर दी नौकरी

कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी कहा कि कनाडा भारत के साथ इस स्थिति को और बढ़ाना नहीं चाहता। उन्होंने पुष्टि की है कि कनाडा भारत के साथ जिम्मेदारीपूर्वक जुड़ना जारी रखेगा। कनाडा के सीटीवी न्यूज की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि देश ने भारत से लगभग 30 राजनयिक स्टाफ सदस्यों को कुआलालंपुर या सिंगापुर में ट्रांसफर कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 11, 2023 07:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola