अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों में पाकिस्तान की उस समय भारी फजीहत हो गई, जब इजरायल की एक वरिष्ठ राजनयिक ने उसकी मध्यस्थता की कोशिशों को सिरे से खारिज करते हुए तीखा हमला बोला. इजरायल ने साफ कहा कि भारत इस भूमिका के लिए ज्यादा उपयुक्त और विश्वसनीय विकल्प है. इजरायली विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लूर हसन-नहूम ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान की नीयत और उसकी हैसियत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इजरायली दूत ने पाकिस्तान की ओर से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश पर तंज कसते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि पाकिस्तानियों को क्या लगता है कि वे क्या कर रहे हैं. वे केवल खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, पाकिस्तान जिहादी आतंकवाद की दुनिया में खुद एक बहुत बड़ी समस्या है.’
भारत इजरायल का बहुत करीबी सहयोगी
इजरायली विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लूर हसन-नहूम ने एक इंटरव्यू में भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘भारत इजरायल का बहुत करीबी सहयोगी है. आपके प्रधानमंत्री युद्ध शुरू होने से कुछ दिन पहले ही यहां आए थे. हम जानते हैं कि भारत सभी के साथ बेहतरीन संबंध रखता है. अगर मुझसे पूछा जाए तो भारत पाकिस्तान की तुलना में कहीं बेहतर मध्यस्थ हो सकता है.’
पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश
दुनिया के सामने ‘शांतिदूत’ बनने की पाकिस्तान की कोशिशें पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं. ईरान ने पाकिस्तान की उस पेशकश को साफ तौर पर ठुकरा दिया है, जिसमें इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को कहा था कि सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आयोजित करेगा. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी वार्ता की मेजबानी का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पष्ट कर दिया कि ईरान ऐसी किसी बातचीत के लिए तैयार नहीं है.
ईरान ने क्यों किया इनकार?
ईरान ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकराते हुए इसके पीछे दो मुख्य कारण बताए हैं. ईरान का मानना है कि अमेरिका बातचीत के लिए जो शर्तें रख रहा है, वे पूरी तरह से तर्कहीन और अनुचित हैं. ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान देश की सुरक्षा पर है, न कि किसी दिखावटी बातचीत पर.
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
46 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
2 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
10 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
18 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
20 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
22 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines